Apni sarkar

Apni Sarkar Portal 2023 – अपणि सरकार पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारियां

Apni Sarkar: आजकल केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को सभी सुविधा देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की जा रही है। उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा भी वहां के नागरिकों के डिजिटल कार्यों जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण के अलावा अन्य सभी प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक पोर्टल की शुरूआत की गई है जिसका नाम “अपणि सरकार पोर्टल” है।

इस पोर्टल के द्वारा उत्तराखंड राज्य के सभी नागरिक घर बैठे सभी प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है उसके बाद आप इस पोर्टल पर मौजूद सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में इस पोर्टल पर लगभग 243 अधिसूचित सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है और जल्द ही और सेवाओं को इस पोर्टल पर जोड़ा जाएगा।

अपणि सरकार पोर्टल की शुरूआत होने से उत्तराखंड के नागरिकों को अब किसी प्रकार का प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप उत्तराखंड के निवासी हैं और अपणि सरकार पोर्टल के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं तो इस लेख में अंतर्गत बने रहे क्योंकि इस लेख में हम आपको अपणि सरकार पोर्टल के बारे में सभी जानकारियां विस्तृत रूप से प्रदान करने वाले हैं।

Apni Sarkar Portal Overview
पोर्टल का नाम अपणि सरकार पोर्टल
लाभार्थी  उत्तराखंड राज्य के नागरिक
उद्देश्य  सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराना
Official website eservices.uk.gov.in

Apni Sarkar Portal

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी इ डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन सेवा है जिसे डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत शुरू की गई है। कुछ समय पहले इसे ई डिस्टिक उत्तराखंड ऑनलाइन पोर्टल के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब इस पोर्टल का नाम बदलकर अपणि सरकार पोर्टल कर दिया गया है। अपणि सरकार पोर्टल के द्वारा उत्तराखंड के सभी नागरिक सभी प्रकार की प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस पोर्टल पर वर्तमान में उत्तराखंड राज्य सरकार के 10 से अधिक विभागों की 243 ऑनलाइन ही सेवाओं का लाभ दिया गया है जिसे जल्द ही और भी बढ़ाया जाएगा। इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य है कि सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शिता हो एवं लोगों को किसी भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता ना हो। 

अपणि सरकार पोर्टल के द्वारा उत्तराखंड के सभी नागरिक किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं एवं उसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। प्रमाण पत्र आवेदन करने के बाद उसे अपणि सरकार पोर्टल के द्वारा डाउनलोड भी किया जा सकता है। इस पोर्टल की शुरुआत होने से उत्तराखंड के नागरिकों का धन और समय दोनों की बचत हुई है।

अपणि सरकार पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य

अपणि सरकार पोर्टल को शुरू करने का उत्तराखंड सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि वहां के नागरिकों को किसी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत ना पड़े। इसके अलावा वहां के नागरिकों को सभी प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफार्म पर मिल सके। अपणि सरकार फोटो के माध्यम से उत्तराखंड के नागरिक अपना जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, एवं चरित्र प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस पोर्टल में यह सुविधा भी दी गई है कि अगर आपके प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है तो आप घर बैठे ही इस पोर्टल के द्वारा सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं और सुधार होने के बाद घर बैठे प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा अपणि सरकार पोर्टल की शुरूआत करने से दस्तावेजों को बनवाने में भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

अपणि सरकार पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

अपणि सरकार पोर्टल की शुरूआत होने से उत्तराखंड के नागरिकों को बहुत लाभ मिला है। यहां पर हमने इस पोर्टल से जुड़ी कुछ लाभ और विशेषताओं के बारे में चर्चा की है।

  • इस पोर्टल की शुरुआत होने से किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के लिए अब किसी भी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  •  इस पोर्टल के द्वारा उत्तराखंड के सभी नागरिक घर बैठे सभी प्रकार के दस्तावेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  •  इस पोर्टल पर दस्तावेजों के लिए आवेदन करने के अलावा उन्हें डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है।
  •  अगर आप के प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि होती है तो आप इस पोर्टल के द्वारा सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  •  इस पोर्टल पर सरकारी सेवाओं से जुड़ी 243 से अधिक सेवाओं को जोड़ा गया है।
  •  अपणि सरकार पोर्टल पर 10 से अधिक विभागों की सुविधा उपलब्ध है।
  • अपणि सरकार पोर्टल की शुरूआत होने से दस्तावेजों को बनवाने में होने वाला भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा।
  •  अपणि सरकार पोर्टल की शुरूआत होने से उत्तराखंड के नागरिकों की धन और समय दोनों की बचत होगी।
  • इस पोर्टल के द्वारा किसी भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बाद तय समय सीमा तक आप प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी विभाग

  • ऊर्जा विभाग
  •  मत्स्य विभाग
  •  जल विभाग
  •  पंचायती राज विभाग
  •  सेवायोजन विभाग
  •  राजस्व विभाग
  •  समाज कल्याण विभाग
  •  शहरी विकास विभाग

अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध मुख्य सेवाएं

उत्तराखंड के सभी नागरिक अपणि सरकार पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • आय प्रमाण पत्र
  •  जाति प्रमाण पत्र
  •  मृत्यु प्रमाण पत्र
  •  निवास प्रमाण पत्र
  •  रोजगार पंजीकरण
  •  हैसियत प्रमाण पत्र
  •  पर्वतीय प्रमाण पत्र
  •  स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र
  •  जन्म प्रमाण पत्र
  •  विकलांग पेंशन योजना
  •  विधवा पेंशन योजना
  •  वृद्धावस्था पेंशन योजना
  •  अन्य 

Apni Sarkar Portal Registration Process

अगर आप उत्तराखंड राज्य के निवासी हैं और अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होता है। अगर आपको इस पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में मालूम नहीं है तो यहां पर अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी दी गई है जिसे फॉलो करके आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको “अपणि सरकार पोर्टल” का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने “व्यक्तिगत लॉगइन” का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
  • यहां पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको ‘साइन अप करें’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

अपणि सरकार पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारियां

  • यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा।

Apni sarkar

  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, लिंक एवं पूरा पता दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

Apni Sarkar Portal Login Process

अगर आपने अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है तो अब आप इस पोर्टल पर लॉगिन करके सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अपणि सरकार पोर्टल पर लॉग इन कैसे करते हैं।

  • लॉग इन करने के लिए सबसे पहले आपको अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने व्यक्तिगत लॉगइन का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
  • यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना User ID और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Apni sarkar

  • इन सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरना होगा और साइन इन करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर क्लिक करते ही आपका लॉगइन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

अपणि सरकार पोर्टल के द्वारा प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

इस पोर्टल पर लॉगइन करने के बाद अब आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी प्रकार की प्रमाणपत्रों जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र के अलावा अन्य प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी प्रकार के प्रमाण पत्र को आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

  • प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपणि सरकार पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा।
  •  लोगिन करने के बाद आपके सामने “आवेदन के लिए अनुरोध करें” विकल्प दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
  • यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको विभाग, सेवा प्रकार एवं सेवा का चयन करना होगा।
  • सभी जानकारियों को सेलेक्ट करने के बाद अब आपको पासपोर्ट साइज फोटो एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस फार्म में आपसे जो भी जानकारियां मांगी गई है उन्हें ध्यान पूर्वक दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया के द्वारा आप किसी प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

अपणि सरकार पोर्टल पर एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

अगर आपने अपणि सरकार पोर्टल के द्वारा किस प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है और उसका स्टेटस जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • Application Status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जिद करना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद वहां पर आपको आवेदन की स्थिति जाने विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा और नीचे दिए गए सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
  •  यहां पर क्लिक करते ही आप के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की स्थिति आपके सामने आ जाएगी।

Read also – Har Ghar Bijli Yojana

अपणि सरकार पोर्टल के द्वारा प्रमाण पत्र सत्यापन करने की प्रक्रिया

  • किसी भी प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
  • प्रमाण पत्र सत्यापन करने के लिए सबसे पहले आपको अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद वहां पर आपको “प्रमाण पत्र सत्यापित करें” विकल्प दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके आप सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा और सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
  •  यहां पर क्लिक करते ही आपका प्रमाण पत्र सत्यापित हो जाएगा।

Conclusion

 इस आर्टिकल में हमने अपणि सरकार पोर्टल से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां विस्तृत रूप से दी है। अगर आप अपणि सरकार पोर्टल से जुड़ी कोई भी जानकारी पाना चाहते हैं तो इस लेख में वह सभी जानकारियां मौजूद है। हम आशा करते हैं कि आप को इस पोर्टल से जुड़ी सही प्रकार की जानकारियां मिल गई होगी। इस पोर्टल से जुड़ी कोई और जानकारी पाने एवं किसी प्रकार का प्रश्न पूछने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

FAQ

Q. – अपणि सरकार पोर्टल क्या है?

 अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया क्या ऐसा पोर्टल है जहां पर आप सभी प्रकाश के प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं एवं उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Q. – अपणि सरकार पोर्टल शुरू करने का क्या उद्देश्य है?

अपणि सरकार पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य है कि वहां के नागरिकों को सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों के आवेदन के लिए किसी भी कार्यालय में जाने की जरूरत ना पड़े।

Q. – अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

 अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://eservices.uk.gov.in है। 

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!