Bhu Naksha UP

Bhu Naksha UP 2023: उत्तर प्रदेश भू नक्शा यहां से डाउनलोड करें

Bhu Naksha UP 2023: आजकल सभी लोगों को अपनी भूमि की जानकारी एवं भू नक्शा देखने की जरूरत पड़ती है। कुछ समय पहले लोगों को अपनी जमीन का भू नक्शा देखने के लिए सरकारी कार्यालयों एवं राजस्व विभाग के दफ्तर में जाने की जरूरत पड़ती थी लेकिन अब सभी सुविधाएं ऑनलाइन हो गई है और आप घर बैठे ही अपनी जमीन का भू नक्शा मैप देख सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा भारत के लगभग सभी राज्यों में उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी यू पी भू नक्शा 2023 देखने के लिए Bhu Naksha UP पोर्टल की शुरूआत कर दी गई है जिसके द्वारा आप आसानी से  यू पी भू नक्शा देख सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

जैसा कि आप जानते हैं भू नक्शा किसी व्यक्ति के लिए उसकी जमीन का एक बहुत बड़ा दस्तावेज होता है और इसे देखने की जरूरत हर किसी व्यक्ति को पड़ती है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि यूपी भू नक्शा कैसे देखा जाता है एवं यू पी भू नक्शा मैप कैसे डाउनलोड किया जाता है तो आप इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश भू नक्शा देखने की पूरी जानकारी बताने वाले हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद आप आसानी से ऑनलाइन यू पी भू नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं।

Bhu Naksha UP 2023

आजकल हर किसी व्यक्ति को भू नक्शा की जरूरत होती है और वर्तमान में भू नक्शा देखने की प्रक्रिया एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है क्योंकि सभी राज्य सरकारों द्वारा अपने-अपने राज्यों के नागरिकों के लिए भू नक्शा देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी यू पी भू नक्शा देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की गई है जिसके द्वारा उत्तर प्रदेश के नागरिक घर बैठे आसानी से भू नक्शा देख सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

 अगर कुछ समय पहले की बात करें तो भू नक्शा प्राप्त करने के लिए हमें अपने क्षेत्र के लेखपाल या तहसीलदार के पास जाकर फॉर्म भरना होता था और आवेदन करना होता था जिसके बाद ही हमें भू नक्शा प्राप्त होता था। इस कार्य में लोगों को काफी समय बर्बाद हो जाता था और समय से उन्हें अपना भू नक्शा प्राप्त नहीं हो पाता था। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन भू नक्शा देखने के लिए पोर्टल की शुरूआत की जा चुकी है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे जब चाहे अपनी मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से भू नक्शा देख सकता है एवं प्रिंट आउट कर सकता है।

भू नक्शा डाउनलोड करने के बाद आप उसमें अपनी जमीन का सभी विवरण जैसे खाता संख्या. प्लॉट संख्या. रकबा एवं जमीन के मालिक का नाम, जमीन का साइज एवं चौहद्दी इत्यादि जानकारियां देख सकते हैं। अगर आप यू पी भू नक्शा डाउनलोड करना चाहते हैं और उसके बारे में जानना चाहते हैं तो आगे इस आर्टिकल में भू नक्शा डाउनलोड करने की पूरी जानकारी दी गई है।

यू पी भू नक्शा पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

यू पी भू नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन होने से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को बहुत फायदा मिला है। यहां पर भू नक्शा पोर्टल के कुछ लाभ और विशेषताओं के बारे में बताया गया है।

  •  यू पी भू नक्शा ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत होने से उत्तर प्रदेश के नागरिक अब घर बैठे किसी भी समय अपने जमीन का भू नक्शा देख सकते हैं वह डाउनलोड कर सकते हैं।
  •  इस पोर्टल की शुरूआत होने से नागरिकों को अब किसी भी दफ्तर या कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।
  •  घर बैठे भू नक्शा देखने की सुविधा से अब लोगों के समय व धन दोनों की बचत होगी।
  •  भू नक्शा देखने के लिए कार्यालय में होने वाले रिश्वतखोरी एवं धोखाधड़ी पूरी तरह से बंद हो जाएगी।
  • इस पोर्टल के द्वारा उत्तर प्रदेश के नागरिक भू नक्शा देख सकते हैं एवं प्रिंटआउट भी कर सकते हैं।

यू पी भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

 अब यहां पर हम आपको UP Bhu Naksha देखने ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके आप भी आसानी से यू पी भू नक्शा देख सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर दी गई जानकारियों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आप आसानी से अपनी जमीन का भू नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं।

Step 1

यू पी भू नक्शा देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में यू पी भू नक्शा की अधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा।

Step 2

 वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने यू पी भू नक्शा पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।

Step 3

होम पेज खुलने के बाद वहां पर आपको कुछ जरूरी जानकारियां सेलेक्ट करनी होगी। यहां पर सबसे पहले आपको अपना राज्य का चुनाव करना होगा जिसमें आपको उत्तर प्रदेश का चुनाव करना है। इसके बाद आपको अपने तहसील का चुनाव करना होगा। तहसील का चुनाव करने के बाद अगले विकल्प में आपको अपने गांव का नाम का चुनाव करना होगा।

Bhu Naksha UP 2023

Step 4

इन सभी जानकारियों को सिलेक्ट करने के बाद आपके गांव का भू नक्शा आपके मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा। अब इस नक्शा में आपको अपने खाता नंबर का चुनाव करना होगा जिसके बाद आपके सामने खातेदार का नाम और जमीन का पूरा विवरण आपके सामने आ जाएगा।

Bhu Naksha UP 2023

Step 5

इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद आप आसानी से अपने जमीन का भू नक्शा देख सकते हैं लेकिन अगर आपको डाउनलोड यह प्रिंट आउट करने की जरूरत है तो यहां पर उसकी जानकारी दी गई है।

Step 6

अब तक आपने अपनी जमीन का भू नक्शा खोल लिया है और वहां पर आपकी सभी जानकारियां मौजूद है लेकिन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको सभी विवरण के नीचे दिए गए मैप रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Bhu Naksha UP 2023

Step 7

यहां पर क्लिक करने के बाद होम पेज के बाएं और कैप्चा कोड भरना होगा।

Bhu Naksha UP 2023

Step 8

 यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें संबंधित खाता नंबर का भू नक्शा खुल जाएगा।

Bhu Naksha UP 2023

भू नक्शा खुल जाने के बाद आप ऊपर दिए गए प्रिंटआउट के विकल्प पर क्लिक करें और इस तरह आप अपनी जमीन का भू नक्शा आसानी से प्रिंट आउट कर सकते हैं।

भू नक्शा सुविधा उपलब्ध जिलों की सूची

यहां पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की सूची दी गई है जिनमें भू नक्शा डाउनलोड करने एवं देखने की सुविधा उपलब्ध है।

सुल्तानपुर सीतापुर उन्नाव सोनभद्र
गौतमबुद्ध नगर संतराबीदास नगर रायबरेली प्रयागराज
श्रावस्ती शामली गोंडा गाज़ियाबाद
गाज़ीपुर सिद्वार्थनगर सहारनपुर संतकबीरनगर
शाहजंहापुर गोरखपुर संभल रामपुर
फतेहपुर फिरोजाबाद फरुखाबाद प्रतापगढ़
मुज्जफरनगर मीरजापुर मऊ चित्रकूट
मेरठ इटावा देवरिया एटा
चंदौसी बुलंदशहर बरेली बंदायू
बिजनौर महोबा मथुरा चंदौसी
बस्ती मैनपुरी ललितपुर महारजगंज
बलरामपुर अयोध्या झाँसी जौनपुर
औरैया कासगंज कानपुर नगर जालौन
खुशीनगर बलिया अमेठी कन्नौज
आजमगढ़ बाराबंकी खेरी कौशाम्बी
बागपत बाँदा कानपुर देहात अमरोहा
अलीगढ हरदोई आगरा हापुड़
वाराणसी हाथरस अम्बेडकर नगर हमीरपुर

Read also – Bhulekh Odisha

यू पी भू नक्शा एप डाउनलोड

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यू पी भू नक्शा वेब पोर्टल की शुरुआत करने के साथ-साथ भू नक्शा एप्लीकेशन भी शुरू किया गया है जिसकी मदद से भू नक्शा देखना और भी आसान हो जाता है। अगर आप अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में यू पी भू नक्शा ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां पर दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से यू पी भू नक्शा एंड्राइड ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • यू पी भू नक्शा एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा।
  •  यहां पर आपको बहुत सारे एप्लीकेशन दिखाई देंगे लेकिन आपको ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में यूपी भू नक्शा टाइप करना है।
  •  जैसे ही आप ही पी भू नक्शा टाइप करेंगे तो आपके सामने भू नक्शा एप्लीकेशन आ जाएगी।
  •  अब इस एप्लीकेशन पर क्लिक करके आपको इंस्टॉल बटन पर क्लिक करना है।
  •  यहां पर क्लिक करते हैं कुछ ही समय में आपके स्मार्टफोन में यू पी भू नक्शा ऐप इंस्टॉल हो जाएगा 

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने आपको यू पी भू नक्शा देखने एवं डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया है और आप इस जानकारी को फॉलो करके आसानी से अपनी जमीन का भू नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आपको इस आर्टिकल से काफी फायदा मिला होगा। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप ही आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि उन्हें भी जानकारी प्राप्त हो सके। अगर आप यू पी भू नक्शा से संबंधित कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

Q. – यू पी भू नक्शा पोर्टल क्या है?

 यू पी भू नक्शा पोर्टल एक ऐसा पोर्टल है जहां पर उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक अपनी जमीन का भू नक्शा देख सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

Q. –  यू पी भू नक्शा ऑनलाइन माध्यम से कैसे देखा जाता है?

 अगर आप ऑनलाइन माध्यम से यूपी भू नक्शा देखना चाहते हैं और डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा और वहां पर आपको अपना जिला, तहसील और गांव का चुनाव करना होगा जिसके बाद आप अपनी खसरा नंबर की मदद से भू नक्शा देख सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

Q. – यू पी भू नक्शा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

 यू पी भू नक्शा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in है। 

Q. – यू पी भू नक्शा से संबंधित समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

 अगर आपको यू पी भू नक्शा देखने या डाउनलोड करने से संबंधित या आपके भू नक्शा में कोई समस्या पाए जाने पर आप हेल्पलाइन नंबर 0522-2217145 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल आईडी [email protected] पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

 

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!