Bhunaksha Odisha : भू नक्शा उड़ीसा से जुड़ी सभी जानकारियां

Bhunaksha Odisha: आजकल हर किसी व्यक्ति को अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त करने की जरूरत होती है। वर्तमान भारत के सभी राज्य सरकार द्वारा भूमि का विवरण देखने के लिए डिजिटलीकरण किया जा रहा है ताकि सभी नागरिक आराम से घर बैठे अपने भूमि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। उड़ीसा सरकार द्वारा भी भूमि संबंधी जानकारियों के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की है जिसका नाम Bhunaksha Odisha पोर्टल है।

Bhunaksha Odisha पोर्टल की शुरुआत होने से उड़ीसा के नागरिकों को भू नक्शा एवं भूमि की जानकारी प्राप्त करना बहुत सरल हो गया। इस पोर्टल की शुरुआत होने के बाद अब उड़ीसा राज्य के नागरिकों को भू नक्शा की जानकारी प्राप्त करने के लिए लंबी लाइनों में लगने की कोई जरूरत नहीं है।

भू नक्शा पोर्टल के द्वारा अब आसानी से सभी नागरिक घर बैठे अपनी भूमि का विवरण पा सकते हैं। अगर आप Bhunaksha Odisha पोर्टल के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में अब तक बने रहे क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको भू नक्शा पोर्टल से संबंधित सभी जानकारियां विस्तृत रूप से देने वाले हैं। इस आर्टिकल के अंत में हम आपको बताएंगे कि Bhunaksha Odisha पोर्टल पर अपनी भूमि का विवरण कैसे चेक कर सकते हैं।

Bhunaksha Odisha

कुछ समय पहले लोगों को अपनी भूमि का नक्शा प्राप्त करने के लिए एवं भूमि का विवरण पाने के लिए सरकारी कार्यालय या तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे। उन्हें अपनी भूमि का नक्शा पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था जिससे उनकी समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। इसके अलावा वहां के अधिकारियों द्वारा भी लोगों को परेशान किया जाता था एवं भूमि का नक्शा प्राप्त करने के लिए उन्हें अधिकारियों को रकम देनी पड़ती थी। लेकिन भू नक्शा पोर्टल की शुरुआत होने से अब लोगों को किसी भी कार्यालय में जाने की कोई जरूरत नहीं है और वह घर बैठे अपने भूमि का विवरण एवं भू नक्शा प्राप्त कर सकते हैं

 इस पोर्टल को इस्तेमाल करना बहुत आसान  है इस पोर्टल पर आप भूमि का नक्शा देख डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। अपने भूमि का नक्शा देखने एवं भूमि का विवरण पाने के लिए आपके पास कुछ मूलभूत जानकारी होना आवश्यक है तभी आप अपने भूमि का नक्शा देख सकते हैं। इस आर्टिकल में आगे हमने भू नक्शा देखने एवं मानचित्रों को ऑनलाइन प्राप्त करने की पूरी जानकारी दी है

Bhunaksha Odisha Portal को शुरू करने का उद्देश्य

Bhunaksha Odisha पोर्टल को शुरू करने का सरकार का उद्देश्य है कि उड़ीसा के नागरिकों को उनके भू संबंधी सभी जानकारियां उन्हें घर बैठे प्राप्त हो सके और उन्हें किसी भी सरकारी दफ्तर या कार्यालय जाने की जरूरत ना पड़े इस पोर्टल की शुरुआत होने से नागरिकों के धान एवं समय दोनों की बचत होगी। भू नक्शा देखने के लिए आम नागरिकों को लंबी-लंबी लाइनों में खड़े रहने की एवं अधिकारियों को रिक्वेस्ट करने की कोई जरूरत नहीं होगी। 

Bhunaksha Odisha पोर्टल के लाभ

इस पोर्टल की शुरुआत होने से उड़ीसा राज्य के नागरिकों को बहुत अधिक लाभ प्राप्त हुआ है जिनमें से हमने कुछ लाभ के बारे में यहां पर बताया है।

  •  Bhunaksha Odisha Portal की मदद से आप सभी नागरिक अपनी भूमि की भौगोलिक स्थिति का पता कर सकते हैं।
  •  इस पोर्टल की शुरुआत होने से नागरिकों को राजस्व विभाग के कार्यालय जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी
  • Bhunaksha Odisha पोर्टल की मदद से आप सभी नागरिक घर बैठे कभी भी अपनी भूमि का नक्शा प्राप्त कर सकते हैं।
  •  Bhunaksha Odisha की शुरुआत होने से नागरिकों के समय दोनों की बचत होगी।
  • इस पोर्टल की मदद से आप अपने भूमि की विवरण को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

भू-नक्शा देखने की प्रक्रिया

अगर आप राज्य के नागरिक हैं और भू नक्शा देखना या डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां पर दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से अपने भूमि का नक्शा देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर नशा देखने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।

  • भू-नक्शा देखने के लिए सबसे पहले आपको Bhunaksha Odisha पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

Bhunaksha Odisha

  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद सबसे पहले आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा और submit बटन पर क्लिक करना होगा

Bhunaksha Odisha

  • यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना तहसील, गांव का नाम एवं सीट नंबर दर्ज करना होगा।

Bhunaksha Odisha

  • इतनी बात आपकी स्क्रीन पर भूलेख नक्शा दिखाई देगा जिसमें से आपको अपने खाता संख्या पर क्लिक करना है।
  •  यहां पर क्लिक करने के बाद बायीं ओर आपको प्लॉट के बारे में जानकारी दिखाई देगी। यहां पर आप अपने प्लॉट/ जमीन की जानकारी की जांच कर लें।
  • इसके बाद आपको मैप रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा और आपके सामने भू नक्शा ओपन हो जाएगा।
  •  इस पूरी प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से भू नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं। 

Read also – PM Kisan Samman Nidhi

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी विस्तृत रूप से दी है। अगर आप उड़ीसा राज्य के नागरिक हैं और भू नक्शा देखना चाहते हैं या डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़कर आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आपको भू नक्शा से संबंधित सभी जानकारियां इस आर्टिकल में मिल गई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो

FAQ

Q. – Bhunaksha Odisha पोर्टल क्या है?

Bhunaksha Odisha एक ऐसा पोर्टल है जहां पर उड़ीसा राज्य के नागरिक अपनी भूमि का विवरण देख सकते हैं एवं अपनी जमीन की भू नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं।

Q. – ओडिशा भू-नक्शा पोर्टल के क्या लाभ है?

 इस पोर्टल की मदद से उड़ीसा राज्य के नागरिक घर बैठे भू-नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं जिससे उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी और घर बैठे सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Q. – Bhunaksha Odisha Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

 Bhunaksha Odisha पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट http://bhunakshaodisha.nic.in/ है।

Rate this post

Leave a Comment

error: Content is protected !!