Bihar Ration Card List 2023 | बिहार राज्य राशन कार्ड नई सूची यहां देखें

Bihar Ration Card List 2023: अगर आप बिहार राज्य के निवासी हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आजकल कई लोगों को राशन कार्ड लिस्ट देखने में समस्याएं आती है लेकिन अगर आप इस लेख को अंत तक पढ़ते हैं तो आसानी से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

 जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में आज भी ज्यादातर आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती है और सरकार द्वारा इन्हें तरह-तरह की सुविधाएं मुहैया की जाती है। वर्तमान में भारत के सभी राज्यों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को बहुत ही कम कीमत पर राशन मुहैया की जाती है ताकि कोई भी भूखा ना रहे।

 बिहार राज्य सरकार द्वारा भी वहां के नागरिकों को बहुत कम कीमत पर राशन मुहैया कराया जाता है। राशन प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा लोगों को एक राशन कार्ड मुहैया की जाती है। आजकल कई लोगों के पास राशन कार्ड उपलब्ध है लेकिन जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है वह राशन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं एवं आवेदन करने के बाद सरकार द्वारा राशन कार्ड लिस्ट जारी की जाती है।

 अगर आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप आसानी से राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम देख सकते हैं। अब आपको किसी भी सरकारी कार्यालय या ऑफिस जाने की कोई जरूरत नहीं होगी क्योंकि यह सुविधा अब ऑनलाइन कर दी गई है। आजकल ज्यादातर लोगों को राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखना आता है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हे राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने में समस्या आती है।

 अगर आप बिहार राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम लिखने की पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो इस लेख में अंत तक बनी रहे क्योंकि इस लेख में हम आपको बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

Bihar Ration Card List 2023

अन्य राज्यों की तरह बिहार राज्य सरकार द्वारा भी वहां के नागरिकों को राशन कार्ड प्रदान की जाती है ताकि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को कम कीमत पर राशन प्राप्त हो सके। जिन लोगों ने पहले ही राशन कार्ड बनवा लिया है वह राशन कार्ड प्राप्त कर रहे हैं लेकिन अगर आपने हाल ही में आवेदन किया है और बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 में आपका नाम आ चुका है तो आप अपने शहर या गांव के सरकारी राशन दुकानों के द्वारा गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन तेल इत्यादि प्राप्त कर सकते हैं।

हर वर्ष न्यू राशन कार्ड लिस्ट लाभार्थियों की आय के आधार पर जारी की जाती है। वर्तमान में राशन कार्ड की अहमियत बढ़ चुकी है और इसे पहचान पत्र की तरह इस्तेमाल किया जाता है एवं राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको बायोमेट्रिक देना पड़ता है।

Bihar Ration card List 2023 Highlights
लेख का नाम बिहार राशन कार्ड सूची 2023
उद्देश्य नागरिकों को राशन कार्ड सूची प्रदान करना
किसको लाभ मिलेगा बिहार राज्य के नागरिकों को
राज्य बिहार
आधिकारिक वेबसाईट sfc.bihar.gov.in

Bihar Ration Card New List 2023 का उद्देश्य

बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 का मुख्य उद्देश बिहार राज्य के नागरिकों को अधिकारिक वेबसाइट के द्वारा राशन कार्ड सूची उपलब्ध करवाना है। कुछ समय पहले नागरिकों को राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए कार्यालय जाने की जरूरत पड़ती थी लेकिन अब बिहार सरकार द्वारा राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए वेबसाइट जारी कर दी गई है जिसके माध्यम से आप आसानी से घर बैठे राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2023 चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद अब लोगों के धन व समय दोनों की बचत होती है एवं राशन कार्ड प्रणाली में पारदर्शिता भी देखने को मिलती है। जिन नागरिकों का नाम राशन कार्ड सूची में आएगा वह राशन कार्ड प्राप्त करने के बाद रियाती दरों पर राशन प्राप्त कर सकेंगे। 

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

 वर्तमान में बिहार सरकार द्वारा तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। यहां पर सभी राशन कार्ड के बारे में जानकारी दी गई है।

  • APL Ration Card
  • BPL Ration Card 
  • AAY Ration Card

APL Ration Card: APL राशन कार्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते हैं। APL राशन कार्ड के लिए बिहार का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। APL राशन कार्ड के लिए सरकार द्वारा कोई भी आय निर्धारित नहीं की गई है एवं यह नारंगी रंग का होता है।

BPL Ration Card: BPL राशन कार्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। BPL राशन कार्ड प्राप्त करने हेतु परिवारों की वार्षिक आय ₹10000 से नीचे होनी चाहिए एवं यह लाल रंग का होता है।

AAY Ration Card: AAY राशन कार्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब होती है एवं वह सबसे ज्यादा गरीब श्रेणी के लोगों में आते हैं। इस राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा आय सीमा निश्चित नहीं की गई है क्योंकि यह राशन कार्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिनके पास आय का कोई भी साधन नहीं होता है। जो व्यक्ति आर्थिक रूप से पूरी तरह कमजोर हैं वह इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। AAY राशन कार्ड पीले रंग का होता है।

Bihar Ration Card list 2023

बिहार राशन कार्ड नई सूची में राशन कार्ड धारकों के जिलेवार एवं गांव के अनुसार नाम शामिल किए गए हैं। अगर आप किसी भी राशन कार्ड श्रेणी के धारक हैं चाहे वह APL, BPL या AAY हो तब भी आप राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं क्योंकि बिहार सरकार द्वारा सभी श्रेणियों के राशन कार्ड लिस्ट जारी कर दिए गए हैं। अगर आप APL श्रेणी में आते हैं और आपने APL राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप APL राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। जिन व्यक्तियों ने BPL राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वह BPL सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं एवं जिन आवेदकों ने AAY राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वह AAY राशन कार्ड न्यू सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

राशन कार्ड सूची में आप अपने कैटेगरी के अनुसार अपना एवं अपने परिवार का नाम खोज सकते हैं। अगर आपका नाम राशन कार्ड सूची में आ चुका है तो अब आप सरकार द्वारा सस्ती दरों पर राशन प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड सूची 2023 (जिलेवार)
जिला का नाम  PHH AAY लाभुकों की संख्या 
अरवल 80721 17576 98297
औरंगाबाद 262454 54583 317037
अररिया 497037 74327 571364
बेगुसराय 457293 72638 529931
भागलपुर 440249 54774 495023
बांका 320309 34121 354430
भोजपुर 304519 65788 370307
बक्सर 151177 30483 181660
दरभंगा 735926 92519 832045
गया 453226 87788 540240
गोपालगंज 253523 62209 315732
जमुई 226549 48585 375134
जहानाबाद 122057 23864 145921
कटिहार 518766 53413 572179
खगरिया 288949 47382 336331
किशनगंज 253747 65365 319112
कैमूर 135820 42739 178559
लखीसराय 115097 16012 131109
मधेपुरा 326359 40221 366616
मधुबनी 663040 153849 816889
मुंगेर 176779 39153 215932
मुजफ्फरपुर 696593 140466 837059
नालंदा 355557 85804 441361
नवादा 247399 45410 292809
पटना 779867 120704 900571
पूर्णिया 542434 63044 605478
पश्चिमी चंपारण 572721 115853 688574
पूर्वी चंपारण 718030 141478 859508
रोहतास 292439 52026 344465
सहरसा 301815 39090 340905
समस्तीपुर 657621 106222 763843
सारण 398697 100312 499009
शेखपूरा 68459 11129 79588
शिवहर 127882 13410 141292
सीतामढ़ी 598807 75674 674481
शिवान 376310 53745 430055
सुपौल 380404 52751 433155
वैशाली 489344 84805 574149
कुल संख्या 14391018 2479312 16870330

बिहार राशन कार्ड लिस्ट के लाभ एवं विशेषताएं

 यहां पर बिहार राशन कार्ड लिस्ट के लाभ और विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई है।

  • अगर आपने राशन कार्ड प्राप्त कर लिया है तो आप इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के भी रूप में कर सकते हैं।
  •  राशन कार्ड प्राप्त करने के बाद आप सरकार द्वारा सस्ती दरों पर सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं, चीनी, चावल, किरोसिन तेल इत्यादि प्राप्त कर सकते हैं।
  •  अगर आपको नया वोटर आईडी कार्ड बनवाना है तब भी आपको राशन कार्ड की आवश्यकता होगी।
  •  वर्तमान में अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तब भी वहां पर आपको राशन कार्ड की आवश्यकता होगी।
  •  अगर आप बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं तब भी आप राशन कार्ड के द्वारा बिजली कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता

 अगर आपने अभी तक राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है एवं नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी एवं निम्न पात्रता पूरी करनी होगी।

बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपका  बिहार का स्थाई निवासी होना जरूरी है।

  • आधार कार्ड
  •  पैन कार्ड
  •  वोटर आईडी कार्ड
  •  आय प्रमाण पत्र
  •  निवास प्रमाण पत्र
  •  बैंक खाता पासबुक
  •  एलपीजी कनेक्शन का नंबर
  •  पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  •  मोबाइल नंबर

Bihar Ration Card List 2023 में अपना नाम देखने की प्रक्रिया

अगर आपने बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

  • राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य विभाग के अधिकारीक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  •  वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको Ration Card Details का विकल्प दिखाई देगा और वहां पर आपको क्लिक करना होगा।

Bihar Ration Card List

  • यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने बिहार के सभी जिलों के नाम आ जाएंगे जिनमें से आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना होगा। 
  • जिला के नाम पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके जिले की सभी तहसील की सूची आ जाएगी। इनमें से आपको अपने तहसील के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने दुकानदारों के नाम दिखाए देंगे। इन में से आपको अपने नजदीकी दुकानदार के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी राशन कार्ड धारकों के नाम की सूची दिखाई देगी।
  •  अब आप इस सूची में अपना नाम और अपने परिवार का नाम खोज सकते हैं।
  • जब आपका नाम मिल जाता है तब आप वहां पर दिए गए राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करके अपने राशन कार्ड की सभी जानकारियां देख सकते हैं।
  •  इसके बाद आप अपने राशन कार्ड को डाउनलोड या प्रिंट आउट कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड नंबर चेक करने एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • बिहार राशन कार्ड नंबर चेक करने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

Bihar Ration Card List

  •  वेबसाइट पर विजिट करते ही आपके सामने होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको RCMS का विकल्प दिखाई देगा और यहां पर आपको क्लिक करना होगा।
  •  यहां पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

Bihar Ration Card List

  • अब आपको यहां पर अपनी जिला का नाम चयन करना होगा।
  •  जिला का नाम चयन करने के बाद आपके सामने राशन कार्ड की श्रेणी वार संख्या दिखाई देगी।
  • अब आपको यहां पर शहरी या ग्रामीण से संबंधित विकल्प का चयन करना होगा और सूची पर क्लिक करना होगा।

Bihar Ration Card List

  • इसके बाद आपको वहां पर उपलब्ध विकल्पों में से अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।

Bihar Ration Card List

  • ब्लॉक का नाम चयन करने के बाद अब आपको सभी पंचायतों की सूची दिखाई देगी जिनमें से आपको अपनी पंचायत को चयन करना होगा।

Bihar Ration Card List

  • पंचायत का नाम चयन करने के बाद अब आपको गांव का नाम चयन करना होगा।

Bihar Ration Card List

  • इसके बाद आपको एफपीएस (फेयर प्राइस शॉप) के नाम का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने FPS के तहत सभी राशन कार्डों की एक सूची दिखाई देगी।

Bihar Ration Card List

  •  यहां पर आपको राशन कार्ड धारक का नाम खोजें और संबंधित राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करने पर अंत में राशन कार्ड विवरण दिखाई देगा।

Bihar Ration Card List

  •  अब आप अपने राशन कार्ड पर दिए गए विवरण का जांच कर सकते हैं और राशन कार्ड को डाउनलोड या प्रिंट आउट कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड के तहत लोगिन करने की प्रक्रिया

  • लोगिन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।
  • वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको वहां पर लॉगिन सेक्शन के अंतर्गत अपना यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरना होगा।
  •  सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद अब आपको लॉगइन निकल पर क्लिक करना होगा।
  •  लॉगइन निकल पर क्लिक करते ही अब आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा।

राशन कार्ड के अंतर्गत शिकायत पंजीकरण करने की प्रक्रिया

अगर आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और राशन कार्ड सूची में आपका नाम नहीं है या आपके पास पीडीएस प्रणाली से संबंधित कोई समस्या है तो आप ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कर सकते हैं। यहां पर हमने ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण करने से संबंधित स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है।

  • शिकायत पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार खाद्य और नागरिक आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  •  वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज खुलने के बाद आपको वहां पर Consumer Info का सेक्शन दिखाई देगा जिसमें आपको Submit Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Bihar Ration Card List

  •  यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको यहां पर मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा जिनमें शिकायत, पता, संपर्क विवरण, शिकायत का विवरण इत्यादि।

Bihar Ration Card List

  •  इसके बाद आपको अपनी शिकायत से संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  •  इसके बाद आपको नीचे दिए गए रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्टर बटन पर क्लिक करते ही आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा एवं अंत में आपको एक पंजीकरण आईडी मिलेगी जिसे आप को सुरक्षित रखना होगा।

राशन कार्ड से संबंधित शिकायत की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

अगर आपने राशन कार्ड से संबंधित कोई शिकायत दर्ज की है एवं आप शिकायत स्थिति देखना चाहते हैं तो आप यहां पर दी गई जानकारी को फॉलो कर सकते हैं।

  • शिकायत स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद वहां पर आपको Know Grievance Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Bihar Ration Card List

  • यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको यहां पर अपनी पंजीकरण आईडी दर्ज करनी होगी और Get Status बटन पर क्लिक करना होगा।
  •  यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके शिकायत की स्थिति खुल जाएगी।

बिहार राशन कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें?

  •  अगर आप नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो यहां पर दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
  •  नया राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी एसडीओ ऑफिस या सर्किल ऑफिस जाना होगा।
  • वहां पर जाने के बाद राशन कार्ड बनवाने से संबंधित आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  •  इसके बाद उस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरना होगा एवं सभी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  •  फॉर्म को भरने एवं दस्तावेजों को संलग्न करने के बाद आपको संबंधित विभाग में फॉर्म को जमा करना होगा।
  • इस पूरी प्रक्रिया को फॉलो करके आप राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – इस योजना के तहत बेटियों की उम्र 21 वर्ष होने पर मिलेंगे 65 लाख रुपए

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने की प्रक्रिया

  •  मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको ही पीडीएस बिहार के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर विज़िट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आप वहां पर दिए गए इस सर्विस के tab पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद वहां पर आपको Register your mobile number का लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

Bihar Ration Card List

  •  यहां पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ जरूरी जरूरी जानकारियां जैसे डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, कस्टमर नेम, मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करना होगा।

Bihar Ration Card List

  •  सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा।
  •  यहां पर क्लिक करने के बाद आपके राशन कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Conclusion

इस लेख में हमने बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 देखने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी है एवं बिहार राशन कार्ड से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की है। हम आशा करते हैं कि आपको बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 चेक करने से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त हो गई होगी। अगर आपको राशन कार्ड से संबंधित कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी हो तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अन्य लोगों तक शेयर करें ताकि उन्हें भी यह जानकारी प्राप्त हो।

FAQ

Q.  – बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 कैसे चेक करें?

 राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा एवं वहां पर आपको शहरी एवं ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करना होगा। 

Q. – बिहार राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम नहीं होने पर क्या करें?

अगर राशन कार्ड सूची में आपका नाम नहीं है तो आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है। इसके अलावा आप नजदीकी कार्यालय जाकर वहां से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं एवं सभी दस्तावेजों के साथ सबंधित विभाग में जमा कर सकते हैं जिसके बाद सभी जानकारियों को चेक की जाएगी एवं आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में आ जाएगा।

Q. – राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद कितने दिनों में राशन कार्ड जारी होता है?

 अगर आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है एवं आपकी सभी जानकारियां सही है तो न्यूनतम 30 दिनों में आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।

Q. – राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

 अगर आपके पास राशन कार्ड से जुड़ी कोई समस्या है तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800 – 3456 – 194 पर संपर्क कर सकते हैं। 

 

Rate this post

Leave a Comment

error: Content is protected !!