BSEB Inter Pass Scholarship Apply 2023: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बिहार बोर्ड द्वारा हर साल इंटर पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹25000 की राशि दी जाती है। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 समाप्त होने के बाद रिजल्ट आ चुका है और जो छात्राएं पास हुई हैउनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और सभी इंटर पास छात्राएं आवेदन करके स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त कर सकती है।
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा इस योजना को इस मकसद से शुरू किया गया है ताकि बिहार राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिले। अगर आपने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा पास की है और BSEB Inter Pass Scholarship Apply 2023 के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बिहार बोर्ड इंटर पास स्कॉलरशिप से संबंधित सभी जानकारियां विस्तृत रूप से देने वाले हैं।
इस लेख में आप बिहार बोर्ड इंटर पास स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने का तरीका, योग्यता, पात्रता एवं जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। बिहार बोर्ड इंटर स्कॉलरशिप के बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए इस लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद है।
बोर्ड का नाम | बिहार बोर्ड |
लेख का नाम | BSEB Inter Pass Scholarship Apply 2023 |
आवेदन की शुरुआत तिथि | 03 अप्रैल 2023 |
अंतिम तिथि | – |
राशि | 25000/- |
आधिकारिक वेबसाईट | http://medhasoft.bih.nic.in/ |
BSEB Inter Pass Scholarship Apply 2023
कुछ सालों पहले बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन करने के लिए प्रोत्साहन राशि देने की शुरुआत की गई है। जो छात्राएं हर साल इंटर पास होती है वह स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करके ₹25000 की राशि प्राप्त कर सकती है। बिहार सरकार द्वारा छात्राओं को यह राशि उनके सीधे बैंक अकाउंट में दी जाती है जिसका इस्तेमाल वह अपनी आगे की शिक्षा पूरी करने के लिए कर सकती है। वर्तमान में सरकार के इस कदम से लाखों छात्राओं को फायदा मिला है एवं वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है।
BSEB Inter Scholarship 2023 Eligibility
अगर आप बिहार राज्य की छात्रा है एवं स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहती है तो यहां पर स्कॉलरशिप प्राप्त करने हेतु जरूरी योग्यता के बारे में बताया गया है जो आपके पास होना चाहिए।
- स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाली छात्रा बिहार राज्य के स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली छात्राओं के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदक के पास इंटर पास मार्कशीट मौजूद होना चाहिए।
- जो छात्राएं अविवाहित होती है उन्हें ही योजना की राशि दी जाती है।
- आवेदक के पास अपना एक बैंक खाता होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
बिहार बोर्ड इंटर पास छात्राओं के पास स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु कुछ जरूरी दस्तावेज होनी चाहिए जिनकी सूची यहां पर दी गई है।
- 12th Pass Marksheet
- बैंक खाता
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ई-मेल एड्रेस
- अभिभावक का आय प्रमाण पत्र
- अविवाहित होने का प्रमाण पत्र
BSEB Inter Pass Scholarship Apply 2023
अगर आपने ऊपर दी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ा है तो आप जान चुके होंगे कि आपके पास क्या क्या योग्यता होनी चाहिए एवं आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के पात्र हैं या नहीं। अगर आप स्कॉलरशिप आवेदन करने के बाद रहे तो यहां पर दी गई जानकारियों को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले छात्राओं को अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद होम पेज पर आपको (मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2023 के लिए आवेदन करें.) नामक विकल्प मिलेगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको Students Click Here To Apply पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको यहां पर सभी दिशानिर्देशों को पढ़ना होगा और वह के आगे बने बॉक्स में टिक मार्क करना होगा।
- इसके बाद नीचे दिए गए कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- नया पेज खुलने के बाद आपके सभी जरूरी जानकारियां मांगी जाएगी जिन्हें आप को ध्यान पूर्वक भरना होगा।
- इन सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरने के बाद एक बार पुनः जरूर चेक करें और सही पाए जाने पर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यहां पर सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा और थोड़ी देर में आपके ई-मेल एड्रेस या मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
2nd Step: अगर आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाता है तब यहां से स्कॉलरशिप आवेदन करने का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा।
- यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होने के बाद सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा और यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा।
- लॉगइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपसे जरूरी जानकारियां मांगी जाएगी जिन्हें आप को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने एवं दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद एक बार पुनः सभी जानकारियों को चेक कर ले और सही पाए जाने पर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यहां पर क्लिक करते ही आपका स्कॉलरशिप के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा और आप अंतिम रूप से प्राप्त आवेदन कॉपी का प्रिंटआउट जरूर करें।
आवेदन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
अगर आपने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर लिया है तो अब आप अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं। यहां पर आवेदन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है।
- आवेदन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करते हैं आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद होम पेज पर आपको [ मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2023 के लिए आवेदन करें. ] पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको यहां पर दिए गए रिपोर्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
- रिपोर्ट बटन पर क्लिक करने के बाद आपको Click here to view application status पर क्लिक करना होगा।
- अब आप से यहां पर कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाएगी जिन्हें ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- मांगी गई जानकारियों को दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके आवेदन का स्टेटस आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।
लिस्ट में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया
जो छात्राएं स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करती है उनके आवेदन करने के बाद विभाग द्वारा एक लिस्ट तैयार की जाती है और यह लिस्ट इंटरनेट पर साझा की जाती है जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। यहां पर इंटर पास छात्राओं के लिए आवेदन करने के बाद लिस्ट देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है।
- लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2023 के लिए आवेदन करें पर क्लिक करना होगा।
- अब आप कहां पर दिए गए रिपोर्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
- रिपोर्ट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने check your name in the list दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब यहां पर आपसे जो भी जानकारियां मांगी जाएगी उन्हें दर्ज करना होगा और सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे यहां सर्च बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने पूरी सूची आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
Last word
एक लेख में हमने बिहार बोर्ड इंटर पास छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप आवेदन करने हेतु सभी जानकारियां विस्तृत रूप से दी है। अगर आपको बिहार बोर्ड इंटर पास स्कॉलरशिप आवेदन हेतु कोई भी अन्य जानकारी प्राप्त करनी हो या कोई सहायता चाहते हैं तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।
Read also – Bihar Polytechnic Apply 2023
FAQ
Q. -बिहार बोर्ड इंटर पास स्कॉलरशिप 2023 के लिए आवेदन कब से शुरू होगी?
ans. – बिहार बोर्ड इंटर पास स्कॉलरशिप 2023 के लिए 3 मई 2023 से आवेदन की शुरुआत हो चुकी है।
Q. – बिहार बोर्ड इंटर पास स्कॉलरशिप 2023 की राशि किसे मिलेगी?
ans. – स्कॉलरशिप की राशि केबल बिहार बोर्ड से इंटर पास करने वाली छात्राओं को दिया जाएगा।
Q. – बिहार बोर्ड इंटर पास स्कॉलरशिप 2023 के तहत कितनी राशि दी जाएगी?
ans. – बिहार बोर्ड इंटर पास स्कॉलरशिप 2023 के तहत सभी छात्राओं को ₹25000 की राशि दी जाएगी।