Current Affair in Hindi 06 April 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं तो आप जानते होंगे कि किसी भी सरकारी नौकरी के अंतर्गत होने वाली लिखित परीक्षा में करंट अफेयर से 5 से 10 प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां पर हम अपने पाठकों के लिए प्रतिदिन करंट अफेयर के प्रश्नों का अपडेट रहते हैं ताकि उन्हें एक ही पोर्टल पर प्रतिदिन करंट अफेयर के प्रश्नों का उत्तर प्राप्त हो सके। यहां पर 6 अप्रैल 2023 से संबंधित करंट अफेयर प्रश्नों का अपडेट दिया गया है। अगर आप करंट अपडेट के प्रश्नों का अपडेट और सरकारी नौकरियों से जुड़ी अपडेट पाना चाहते हैं तो आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
Current Affair in Hindi 06 April 2023
Q. – हाल ही में किस शहर में सड़कों पर एक इ-स्कूटर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है?
पेरिस
Q.- हाल ही में जारी किए गए इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2022 के अनुसार न्याय प्रदान करने में 18 सबसे बड़े राज्यों में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?
कर्नाटक
Q. – अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने एवं अर्थव्यवस्था के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब मनाया जाता है?
5 अप्रैल
Q. – हाल ही में फिक्की महिला संगठन की 40वी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सुधा शिवकुमार
Q. – हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग गठित करने का फैसला लिया गया है?
उत्तर प्रदेश
Q. – हाल ही में पड़ोसी देश चीन द्वारा किस भारतीय राज्य में 11 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है?
अरुणाचल प्रदेश
Q. – हाल ही में किस देश के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा मानव वन्यजीव संघर्ष पर पहला वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया गया है?
ब्रिटेन
Q. – हाल ही में वित्त वर्ष 2022-23 में प्रत्यक्ष कर संग्रह में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है?
25.90%
Q. – हाल ही में जम्मू कश्मीर की विश्व प्रसिद्ध किस पेंटिंग को GI टैग मिला है?
बसोहली पेंटिंग
Read also – Current Affair in Hindi 05 April 2023