Dhara Girdawari : राजस्थान सरकार द्वारा वहां के नागरिकों के लिए समय-समय पर कई प्रकार की ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की जा रही है। ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत होने से नागरिकों को सभी सेवाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त हो जाती है। हाल में ही राजस्थान सरकार द्वारा एक और नए पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसका नाम Dhara Girdawari है। इस पोर्टल की मदद से राजस्थान के नागरिक अपनी कृषि भूमि की गिरदावरी रिपोर्ट निकाल सकती हैं। इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत है कि कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल फोन से अपने खेत की गिरदावरी रिपोर्ट निकाल सकता है।
Dhara Girdawari पोर्टल की शुरूआत होने से वहां के नागरिकों को बहुत फायदा हुआ है। अगर आप Dhara Girdawari के बारे में नहीं जानते हैं तो आर्टिकल में हम तो तक बने रहे क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको Dhara Girdawari से संबंधित सभी जानकारियां विस्तृत रूप से बताने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Dhara Girdawari रिपोर्ट निकालने एवं पीडीएफ प्रिंट आउट करने के तरीके के बारे में भी बताएंगे।
Highlights | |
योजना का नाम | गिरदावरी रिपोर्ट 2023 |
वर्ष | 2023 |
योजना का उद्देश्य | किसानों के फसल के नुकसान की भरपाई करना |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य के किसान |
अधिकारिक वेबसाइट | https://khasra.rbaas.in/ |
Dhara Girdawari Rajastan
आजकल बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें धरा गिरदावरी के बारे में जानकारी नहीं है। अगर आप girdawari rajasthan के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको बता दें की गिरदावरी रिपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज होता है जो स्थानीय पटवारी द्वारा तैयार किया जाता है। गिरदावरी रिपोर्ट वर्ष में दो बार तैयार किया जाता है।गिरदावरी रिपोर्ट तैयार करते समय उसमें जमीन के मालिक का नाम, उस जमीन पर खेती करने वाले व्यक्ति का नाम, खसरा नंबर, संबंधित क्षेत्र, भूमि का प्रकार, सिंचाई का स्रोत, फसल का नाम इत्यादि जानकारियां दर्ज की जाती है।
कुछ समय पहले गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए लोगों को संबंधित कार्यालय जाना पड़ता था लेकिन अब राजस्थान सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दिया गया है। अब कोई व्यक्ति स्थानीय जन सूचना पोर्टल या धरा पोर्टल पर अपनी जमीन की गिरदावरी रिपोर्ट देख सकता है एवं रिपोर्ट को डाउनलोड कर सकता है।
धरा गिरदावरी पोर्टल की शुरूआत होने से वहां के नागरिकों को बहुत फायदा मिला है क्योंकि अब वह किसी भी समय अपनी जमीन की गिरदावरी रिपोर्ट चेक कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि संबंधित कार्यालय में कोई अधिकारी आपके जमीन के विवरण से छेड़छाड़ कर देते हैं और गलत रिपोर्ट तैयार कर देते हैं। जब कोई प्राकृतिक आपदा आती है या आप की फसल को नुकसान होता है तो आप को मुआवजा मिलने में बहुत समस्या आती है। इसीलिए समय-समय पर गिरदावरी रिपोर्ट चेक करना चाहिए और धरा पोर्टल पोर्टल की मदद से गिरदावरी रिपोर्ट चेक करना बहुत आसान है।
फसल गिरदावरी जरूरी क्यों है?
अगर हम राजस्थान के नागरिक हैं तो आपको फसल गिरदावरी करवाना बहुत जरूरी है क्योंकि जब कोई प्राकृतिक आपदा आती है या किसी अन्य कारण से आपका फसल बर्बाद हो जाता है तो किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। ज्यादातर किसान कृषि पर ही निर्भर होते हैं और फसल बर्बाद होने पर वह आर्थिक रूप से पूरी तरह बर्बाद हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा गिरदावरी करवाना जरूरी कर दिया गया है। इससे यह फायदा होगा कि आपके फसल की रिपोर्ट सरकार के पास होगी और उसी अनुसार आपको सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा। अगर आपने अपनी फसल की गिरदावरी करवा रखी है तो आपको मुआवजा के लिए क्लेम करने में कोई भी समस्या नहीं आएगी।
गिरदावरी रिपोर्ट चेक करने की प्रक्रिया
अगर आप Girdawari Rajasthan report निकालना नहीं जानते हैं तो वहां पर हमने फसल गिरदावरी रिपोर्ट निकालने की प्रक्रिया के बारे में दो तरीके बताए हैं जिनमें से किसी भी तरीके से आप अपनी फसल का गिरदावरी रिपोर्ट बहुत ही आसानी से निकाल सकते हैं। आइए सबसे पहले जानते हैं कि धरा पोर्टल की मदद से गिरदावरी रिपोर्ट किस तरह निकाल सकते हैं।
Read also – MahaDBT Scholarship 2023
धरा पोर्टल के द्वारा
- अगर आप धरा पोर्टल की मदद से गिरदावरी रिपोर्ट निकालना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने धरा पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
- अब यहां पर आपको सभी जानकारियों जैसे अपने जिले का नाम, तहसील का नाम, गांव का नाम एवं फसल का प्रकार को सेलेक्ट करना होगा और खसरा नंबर दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियों को सेलेक्ट करने के बाद और खसरा नंबर दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए आगे बढ़े विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रिया के बाद आपके सामने आपकी जानकारी के अनुसार गिरदावरी रिपोर्ट खुल जाएगी।
- रिपोर्ट खुलने के बाद आपसे पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट कर सकते हैं।
जन सूचना पोर्टल के द्वारा
- जन सूचना पोर्टल की मदद से धरा गिरदावरी रिपोर्ट निकालने के लिए सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद सबसे ऊपर आपको Schems नामक लिखा हुआ दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने बहुत से विकल्प दिखाई देंगे जिनमें से आपको Copy Of Girdawari के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- यहां पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको अपने तहसील का नाम, गांव का नाम, फसल का प्रकार इत्यादि जानकारियों को सेलेक्ट करना होगा और नीचे दिए गए खोजे विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इन सभी जानकारियों को सेलेक्ट करने के बाद पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
- अगर आप अपने खाते के बारे में ज्यादा जानकारी पाना चाहते हैं तो Get More बटन पर क्लिक करें और आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी।
- इस प्रकार आप अपने जमीन की गिरदावरी रिपोर्ट आसानी से निकाल सकते हैं।
Conclusion
इस लेख में हमने बताया है कि girdawari rajasthan क्या है और गिरदावरी रिपोर्ट निकालने के लिए दो तरीके भी बताए हैं जिनमें से किसी भी तरीके से आप अपनी जमीन की गिरदावरी रिपोर्ट निकाल सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो आप इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि उन्हें भी यह जानकारी प्राप्त हो। अगर आप गिरदावरी से संबंधित कोई और जानकारी पाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।
Dhara Girdawari: FAQ
फसल गिरदावरी के क्या लाभ हैं?
फसल गिरदावरी करवाने का सबसे बड़ा लाभ है कि अगर आप की फसल किसी प्राकृतिक कारणों से बर्बाद हो जाती है तो आप मुआवजे के लिए क्लेम कर सकते हैं। इसमें सरकार द्वारा आप की फसल के अनुसार मुआवजा दिया जाता है।
गिरदावरी रिपोर्ट कैसे निकाला जाता है?
गिरदावरी रिपोर्ट निकालने के लिए आप धरा पोर्टल या जन सूचना पोर्टल की मदद ले सकते हैं या अगर आपको ऑनलाइन कार्यों के बारे में जानकारी नहीं है तो अपने क्षेत्र के पटवारी के पास जाकर भी गिरदावरी रिपोर्ट निकलवा सकते हैं।
गिरदावरी रिपोर्ट निकालने के लिए अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
अगर आप गिरदावरी रिपोर्ट निकालना चाहते हैं तो जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jansoochna.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।