E kalyan Bihar 2023 – ई कल्याण स्कॉलरशिप की पूरी जानकारी

E kalyan Bihar 2023: बिहार राज्य को पिछड़े राज्यों में गिना जाता है और यहां की शिक्षा दर भी बहुत काम है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि यहां ज्यादातर लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं एवं अपने बच्चों को उच्च शिक्षा नहीं दे पाते हैं। बिहार के ज्यादातर छात्रा ऐसे होते हैं जो 10वीं या 12वीं कक्षा के बाद ही पढ़ाई छोड़ देते हैं और कोई छोटा मोटा रोजगार शुरू कर देते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए बिहार सरकार द्वारा E kalyan Scholarship योजना की शुरुआत की गई  है। इस योजना के तहत बिहार में पढ़ने वाले मेधावी छात्र एवं छात्राओं को आगे की शिक्षा बरकरार रखने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस योजना के शुरू होने से उन छात्रों को बहुत फायदा हुआ है जो आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण पढ़ाई छोड़ देते हैं एवं उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। इस योजना के तहत 10वीं 12वीं और स्नातक पास छात्र एवं छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाती है। बिहार की कोई भी छात्र एवं छात्राएं E kalyan Scholarship की मदद से अपनी शिक्षा बरकरार रख सकते है। आज की इस आर्टिकल में हम आपको Biahr E kalyan बिहार पोर्टल के बारे में सभी जानकारी देने वाले हैं।

अगर आप बिहार राज्य के स्थाई निवासी हैं और आप ई कल्याण स्कॉलरशिप के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में बताया गया है कि E Kalyan Bihar स्कॉलरशिप के तहत क्या पात्रता होनी चाहिए एवं योजना के उद्देश्य, आवश्यक दस्तावेज, मिलने वाली राशि एवं ई कल्याण स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

Bihar E Kalyan 2023 Highlights
Post name E Kalyan Bihar Scholarship 2023
Launch Year 2023
Scheme started by ST / SC, Minority, and Backward Class Welfare Department
Beneficiary Students of Bihar
Helpline No. 06122215323, 91-8292825106, 7004360147
Official Website ekalyan.bih.nic.in / edudbt.bih.nic.in
E Mail Address dbtbiharapp@gmail.com


E kalyan Bihar 2023

E Kalyan Bihar एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल है जिसकी मदद से राज्य सरकार बिहार राज्य के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान करती है। E Kalyan Bihar पोर्टल के द्वारा बिहार राज्य के 10वीं 12वीं स्नातक पास छात्र एवं छात्राएं स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। ई कल्याण बिहार पोर्टल को Backward Community Welfare Department द्वारा संचालित किया जाता है।

ई कल्याण बिहार पोर्टल पर स्कॉलरशिप की सुविधा के अलावा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना एवं बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध है।इस पोर्टल की मदद से बिहार राज्य के निवासी स्कॉलरशिप की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं एवं इन योजनाओं के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। हाल में ही बिहार सरकार द्वारा Post Matric Scholarship 2023 के बारे में भी इस पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध की गई है।

ई कल्याण बिहार पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल को शुरू करने का बिहार सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि जो छात्र एवं छात्राएं पढ़ने में बहुत तेज हैं लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ जाती है उन्हें स्कॉलरशिप की सुविधा दी जाए ताकि वह अपने सपने को साकार कर सकें एवं अपने राज्य का नाम रोशन कर सकें। ई कल्याण स्कॉलरशिप के तहत बिहार राज्य के एससी एसटी एवं अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को बैकवर्ड कम्युनिटी वेलफेयर डिपार्टमेंट के द्वारा छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाती है।

बिहारी कल्याण पोर्टल को शुरू करने का सरकार का उद्देश्य है कि बिहार के किसी भी छात्र एवं छात्राएं को आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में ना छोड़नी पड़े। बिहारी कल्याण पोर्टल को मुख्य रूप से बिहार के मेधावी छात्र एवं छात्राओं के लिए शुरू किया गया है। वर्तमान में Bihar E Kalyan पोर्टल की मदद से हजारों बच्चों को लाभ मिला है और वह अपनी उच्च शिक्षा बरकरार रख सके हैं।

बिहार E कल्याण स्कॉलरशिप 2023 की पात्रता

अगर आप बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप 2023 के तहत स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके पास निम्न पात्रता होनी चाहिए।

  1. आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  2. जो छात्र एवं छात्राएं मैट्रिक इंटर और स्नातक की पढ़ाई करने के बाद आगे की पढ़ाई बरकरार रखना चाहते हैं उन्हें ही यह राशि दी जाती है।
  3.  आवेदक के परिवार की औसत सालाना इनकम 1.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ई कल्याण स्कॉलरशिप 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप ई कल्याण स्कॉलरशिप 2023 की पात्रता को पूरी करते हैं तो आप स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिनकी सूची यहां पर दी गई है।

  •  आधार कार्ड
  •  पैन कार्ड
  •  आय प्रमाण पत्र
  •   जाति प्रमाण पत्र
  •  मोबाइल नंबर
  •  ईमेल एड्रेस
  •  पासपोर्ट साइज फोटो
  • 10वीं 12वीं या स्नातक की मार्कशीट
  •  बैंक पासबुक

बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली राशि

जो छात्र बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप के पात्र होते हैं उन्हें बिहार राज्य सरकार द्वारा स्कॉलरशिप की राशि दी जाती है। इस योजना के तहत 10वीं 12वीं और स्नातक कक्षा के छात्र एवं छात्राओं को मिलने वाली राशि अलग अलग होती है। जो छात्र दसवीं कक्षा पास होते हैं उन्हें स्कालरशिप के रूप में ₹10000 की राशि दी जाती है। जो छात्र इंटर पास करते हैं उन्हें ₹25000 की राशि एवं स्नातक पास छात्र एवं छात्राओं को ₹50000 की राशि दी जाती है।

10th Pass 10000/-
12th pass 25000/-
Graduation pass 50000/-

ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप  के लाभ

यहां पर हमने बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप के कुछ मुख्य लाभ के बारे में वर्णन किया है।

  • इस योजना के तहत कोई भी दसवीं कक्षा पास छात्र एवं छात्रा स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त कर सकते हैं।
  •  इस योजना के शुरू होने से उन छात्र एवं छात्राओं को काफी फायदा मिला है जो पढ़ने में तो बहुत तेज होती है लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण पढ़ाई छोड़ देते हैं। इस योजना से उन छात्र-छात्राओं को भी अपने सपने साकार करने में मदद मिलेगी।
  •  इस योजना के शुरू होने से बिहार राज्य में शिक्षा दर मे बढ़ोतरी होगी।
  • बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली राशि प्राप्त करके बिहार राज्य के छात्र एवं छात्राएं आत्मनिर्भर हो सकते हैं एवं बेरोजगारी दर भी कम हो सकती है।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से सभी छात्र एवं छात्राएं अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं।

बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप 2023 के लिए आवेदन का तरीका

अगर आप बिहार राज्य के छात्र एवं छात्रा हैं और बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप के तहत सभी  पात्रता को पूरी करते हैं तो आप ई कल्याण स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप 2023 के लिए सबसे पहले छात्र एवं छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होता है जिसकी पूरी प्रक्रिया यहां पर बताई गई है।

  • ई कल्याण स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहारी कल्याण की ऑफिशियल वेबसाइट ekalyan.bih.nic.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद वहां पर आपको सभी स्कॉलरशिप योजनाओं के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
  • यहां पर आपको अपनी योग्यता के अनुसार स्कॉलरशिप पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए वहां पर आपको New student registration का विकल्प मिलेगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन करने की प्रक्रिया आ जाएगी जिसे आप पढ़ सकते हैं एवं नीचे दिए गए कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एकआवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, लिंग, जन्मतिथि, मार्कशीट, कैटेगरी, डिवीजन इत्यादि जानकारियां दर्ज करनी होगी।
  •  इसके बाद आपको अपने बैंक खाते का डिटेल जैसे Account Number, IFSC Code, Bank name इत्यादि जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद अच्छी तरह से चेक कर लें एवं नीचे दिए गए कैप्चा कोड भरे।
  • कैप्चा कोड भरने के बाद Proceed Submit Registration बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया के बाद आपका विहार ई कल्याण स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Conclusion

इस लेख में हमने ई कल्याण बिहार पोर्टल के बारे में पूरी जानकारियां दी है। अगर आप ही कल्याण बिहार स्कॉलरशिप के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में सभी जानकारियां मौजूद है। हम आशा करते हैं कि आपको ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप के बारे में सभी जानकारियां इस आर्टिकल में मिल गई होगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आता है तो आप अपने मित्रों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Read also – बिहार शिक्षा विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका जल्द करें आवेदन

E Kalyan Bihar FAQ’S

Q. – ई कल्याण बिहार पोर्टल किसके द्वारा शुरू की गई है?

बिहारी कल्याण पोर्टल बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई है।

Q. – ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप योजना को शुरू करने का क्या उद्देश्य है?

इस योजना को शुरू करने का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि बिहार राज्य के वैसे छात्र एवं छात्राएं जो पढ़ने में बहुत अब्बल होते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पढ़ाई छोड़ देते हैं उन्हें स्कॉलरशिप की राशि दी जाएगी ताकि वह अपना भविष्य उज्जवल कर सकें।

Q. – बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप के तहत कितनी राशि दी जाती है?

 इस योजना के तहत दसवीं कक्षा पास छात्रों को 10000 12वीं कक्षा पास छात्रों को 25 हजार एवं स्नातक पास छात्र एवं छात्राओं को ₹50000 की राशि दी जाती है।

Q. – बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

 बिहार ई कल्याण स्कॉलरशिप की ऑफिशल वेबसाइट http://ekalyan.bih.nic.in/ है। 

Rate this post

Leave a Comment

error: Content is protected !!