E Shram Card 2023: आजकल कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कोई रोजगार नहीं है। हर कोई व्यक्ति रोजगार पाना चाहता है लेकिन रोजगार मिलना बहुत मुश्किल हो रहा है। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 में ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की गई थी ताकि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को रोजगार प्राप्त हो। इस पोर्टल की शुरूआत होने के बाद भारत के लाखों मजदूरों ने ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिन लोगों ने अभी तक ही ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वह रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार द्वारा रोजगार के अलावा अन्य कई तरह की सुविधाएं मुहैया की जाती है। जो लोग ई-श्रम कार्ड बनवाने से वंचित रह गए हैं वह अभी भी अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। हाल में ही उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा कार्ड धारकों को ₹1000 की राशि दी गई है। अगर आपने अभी तक ई-श्रम कार्ड का नहीं बनवाया है तो इस आर्टिकल में आप ई-श्रम कार्ड बनवाने की जानकारी पात्रता लाभ एवं आवश्यक दस्तावेजों की सूची के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Read also – UP Charitra Praman Patra kaise Banvaye
E Shram Card 2023 बनवाने की पात्रता
अगर आपने अभी तक ही ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाया है तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि इस ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए। यहां पर आप ही ई-श्रम कार्ड बनवाने से संबंधित पात्रता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 16 वर्ष से 7 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- जो व्यक्ति आयकर जमा कर रहे हैं वहीं ई-श्रम कार्ड बनवाने के पात्र नहीं है।
- आवेदन करने वाला व्यक्ति असंगठित क्षेत्र का मजदूर होना चाहिए।
- आवेदन करने वाला व्यक्ति ESIC या EPFO का सदस्य नहीं होना चाहिए।
ई-श्रम कार्ड बनवाने से संबंधित सभी दस्तावेज
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ती है जिन की सूची यहां पर दी गई है।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वोटर आईडी कार्ड
ई-श्रम कार्ड के लाभ
अगर आप ही ई-श्रम कार्ड धारक हैं या ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो यहां पर हमने ई-श्रम कार्ड के लाभ के कुछ बिंदुओं के बारे में वर्णन किया है।
- ई-श्रम कार्ड बनवाने से आपको केंद्र सरकार द्वारा रोजगार सुनिश्चित की जाती है।
- ई-श्रम कार्ड धारक को केंद्र सरकार द्वारा ₹200000 की दुर्घटना बीमा दी जाती है।
- ई-श्रम कार्ड की सभी सुविधाओं का लाभ द्वारा प्राप्त राशि व्यक्ति के सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
- केंद्र सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि आगे आने वाले समय में ई-श्रम कार्ड धारकों को पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी।
- ई-श्रम कार्ड धारक ऐसी महिलाएं जो गर्भवती है उन्हें इस कार्ड के द्वारा उनके और उनके बच्चों के भरण-पोषण के लिए सहायता राशि दी जाएगी।
- अगर आप ही ई-श्रम कार्ड धारक हैं और भवन निर्माण करवा रहे हैं तो आपको केंद्र सरकार द्वारा सहायता दी जाएगी।
- ई-श्रम कार्ड धारकों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा सहायता दी जाएगी।
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं
आजकल ई-श्रम कार्ड बनवाना बहुत ही जरूरी हो गया है क्योंकि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास ई-श्रम कार्ड होना जरूरी है। वर्तमान में ज्यादातर लोगों ने अपना ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है लेकिन जिन लोगों ने नहीं बनवाया है उनके लिए यहां पर हम पूरी जानकारी देने वाले हैं ताकि वह आसानी से अपना ही ई-श्रम कार्ड बनवा सके।
ई-श्रम कार्ड बनवाने के 2 तरीके होते हैं जिनमें पहला तरीका है कि आप किसी ऑनलाइन सेंटर या कॉमन सर्विस सेंटर जाकर अपना ही ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं अगर आप ऑनलाइन कार्यों के बारे में जानकारी रखते हैं तो घर बैठे यहां दी गई जानकारी के द्वारा अपना ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं।
- घर बैठे ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको श्रम पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा जहां पर आपको Register on E Shram का विकल्प मिलेगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा
- यहां पर सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर जो आपके आधार कार्ड में रजिस्टर्ड है वह दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड भरना होगा
- सभी जानकारियों को भरने के बाद नीचे दिए गए submit बटन पर क्लिक करना होगा और आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा
- ओटीपी दर्ज करने के बाद अब आपको अपना व्यक्तिगत जानकारी जैसे अपना पूरा नाम पता उम्र इनकम की जानकारी एवं वहां पर मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा
- सभी जानकारियों को भरने के बाद अब आपको सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- सभी जानकारियां और दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका आवेदन पूरा हो जाएग
- जैसे ही आवेदन पूरा होता है तो आपकी मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाता है और आप ई-श्रम पोर्टल पर जाकर अपना ई-श्रम कार्ड चेक कर सकते हैं।
Conclusion
इस लेख में हमने ई-श्रम कार्ड बनवाने से संबंधित सभी जानकारियों के बारे में वर्णन किया है। अगर आप ई-श्रम कार्ड धारक है या ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़कर आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी फुलस्टॉप हम आशा करते हैं कि आपको ई-श्रम कार्ड से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त हो गई होगी। इस जानकारी को अपने मित्रों और सगे संबंधियों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी पूरी जानकारी प्राप्त हो।
ई-श्रम कार्ड क्या होता है?
ई-श्रम कार्ड सरकार द्वारा जारी किया गया एक ऐसा कार्ड होता है जिसके द्वारा भारत के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को तरह तरह की सहायता दी जाती है।
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं?
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी ऑनलाइन सेंटर से ऑफलाइन बनवा सकते हैं या घर बैठे ई-श्रम कार्ड के ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा भी ऊपर दी गई जानकारियों कोफॉलो करके आसानी से अपना ही ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।