Hamraaz Personal Login: Hamraaz एक एंड्राइड एप्लीकेशन है जिसे भारतीय सेना की सैलरी संबंधी सुविधाओं के लिए विकसित किया गया है। इस एप्लीकेशन को सिर्फ भारतीय सेना के सैनिक ही डाउनलोड कर सकते हैं क्योंकि यह एप्लीकेशन सिर्फ भारतीय सेना के सैनिकों के लिए बनाया गया है। हमराज एप के द्वारा भारतीय सेना के सैनिकों को सैलरी संबंधी जानकारियां उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो जाती है। इस एप्लिकेशन के द्वारा भारतीय सेना के जवान अपनी सैलरी विवरण देख सकते हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारतीय सेना हमारे देश के आंतरिक और बाह्य दोनों खतरों से हमारे देश की रक्षा करते हैं। भारतीय सेना के सैनिक हमारे देश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का काम करते हैं। भारतीय सेना के सैनिकों का वेतन भुगतान रक्षा मंत्रालय एवं केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। भारतीय सेना के सैनिकों के खाते में उनके वेतन भत्ते और अन्य लाभ की राशि उनके खाते में जमा किए जाते हैं। हमराज एप्लीकेशन के द्वारा भारतीय सेना के सैनिक अपनी सैलरी की सभी जानकारियां पा सकते हैं।
Hamraaz Personal Login
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारतीय सेना विश्व की सबसे बड़ी सेनाओं में से तीसरे स्थान पर आती है। भारत में सभी युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में शामिल होकर देश सेवा करें। भारतीय सेना तीन प्रकार की होती है जिनमें जल सेना, वायुसेना और थल सेना होती है। वर्तमान में भारतीय सेना मेंलगभग 4200796 जवान कार्यरत है। इन सभी जवानों को भारत सरकार द्वारा प्रति महीना एक निश्चित सैलरी दी जाती है जिसका भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाता है।
वर्तमान में भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना के जवानों को सैलेरी विवरण चेक करने के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसका नाम Hamraaz web portal है। इस पोर्टल की मदद से सेना के जवान पोर्टल पर Login करके अपनी सैलरी का विवरण पा सकते हैं एवं सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा सेना के जवानों की सुविधा के लिए Hamraaz App को विकसित किया गया है जिसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है।
अगर आप Hamraaz App के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो इस लेख में अंत तक बनी रहे क्योंकि इस लेख में हमने Hamraaz web portal से संबंधित सभी जानकारियां दी है। इस आर्टिकल में हमने Hamraaz web portal Login एवं सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की पूरी जानकारी दी है। सभी जानकारियों को अच्छी तरह से समझने के लिए इसआर्टिकल में अंत तक बने रहे।
Hamraaz Payslip Overview | |
आर्टिकल का नाम | Hamraaz Personal Login |
लाभार्थी | भारतीय सेना के जवान |
उद्देश्य | भारतीय सेना के जवानों को सैलरी से जुड़ी जानकारियां प्रदान करना |
Official Website | https://hamraazmp8.gov.in/ |
Hamraaz Payslip
Hamraaz App का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा भारत की सैनिक एवं जवानों के लिए एक वेब पोर्टल बनाया गया है जिसका नाम हमराज है। इस पोर्टल के द्वारा भारतीय सेना के जवान अपनी नियुक्ति, वेतन, पदोन्नति एवं अपनी सर्विस से जुड़ी सभी जानकारियां पा सकते हैं। हमराज वेब पोर्टल एवं एप्लीकेशन के रूप में उपलब्ध है जिसका उपयोग किसी भी माध्यम से किया जा सकता है। हमराज एप्लीकेशन किसी भी एप्लीकेशन स्टोर में मौजूद नहीं है इसे सिर्फ हमराज वेब पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।
भारतीय सेना के जो भी सैनिक इस पोर्टल का इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले हमराज वेब का उपयोग करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए उन्हें वहां पर मांगी गई सभी जानकारियां देनी होगी। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सेना के जवान इस एप्लीकेशन की मदद से अपना पे स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं एवं अन्य विवरण पा सकते हैं।
Hamraaz Army App Download New Version
भारतीय सेना के जो भी सैनिक Hamraaz Army App डाउनलोड करना चाहते हैं वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से हमराज ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
- हमराज एप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले हमराज एप की ऑफिशियल वेबसाइट http://hamraazmp8.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको हमराज एप डाउनलोड करने के दो विकल्प दिखाई देंगे। यहां पर सबसे पहले आपको बारकोड दिखाई देगा एवं Click here for download विकल्प दिखाई देगा।
- अगर आप बारकोड की मदद से हमराज ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसे select करना होगा।
- यहां पर आप जिस विकल्प का भी चुनाव करते हैं तो आपको इस वेबसाइट apps.mgov.gov.in पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- अब आपके सामने Hamraaz App आ जाएगा और यहां पर आपको यहां पर आपको कैप्चा कोड भरना होगा एवं हमराज एप डाउनलोड हो जाएगा।
Hamraaz App Sign up
अगर आपने हमराज ऐप डाउनलोड कर लिया है तो अब आपको हमराज एप में साइन अप करना होगा जिसके बाद ही आप सभी विकल्प का इस्तेमाल कर सकेंगे।
- साइन अप करने के लिए सबसे पहले हमराज ऐप कि आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- यहां पर आपको sign up का विकल्प नजर आएगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक इंटरफेस खुल जाएगा जिसमें आप से पैन कार्ड डिटेल मांगा जाएगा।
- पैन कार्ड डिटेल डालने के बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा जिससे बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा।
- नया पेज खुलने के बाद वहां पर आपको रेजिमेंट नंबर एवं मांगी गई अन्य जानकारियों को भरना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आप साइन अप कर सकते हैं जिसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
Hamraaz Personal login
अगर आपने हमराज एप साइन अप प्रक्रिया पूरी कर ली है तो अब आप लॉगइन कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
- हमराज एप लॉगइन करने के लिए सबसे पहले आपको Hamraaz web portal या हमराज एप्लीकेशन ओपन करना होगा।
- यहां पर लॉग इन करने की दो प्रक्रिया के बारे में जानकारी रहेगी जिसमें एक पर्सनल लॉगइन और दूसरा एडमिन लॉगइन का ऑप्शन रहेगा।
- यहां पर आपको यह ध्यान देना होगा कि अगर आप सेना के जवान है तो आपको पर्सनल लॉगइन पर क्लिक करना होगा और आप एडमिन है तो एडमिन लॉगइन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक बॉक्स खुल जाएगा जिसमें आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
- लॉगइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आप इस पोर्टल पर मौजूद सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
- अगर आप कभी भी हमराज एप्लीकेशन पर पासवर्ड भूल जाए तो आपको मीनू सेक्शन में फॉरगेट पासवर्ड का विकल्प मिल जाएगा जहां से आप पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं।
Hamraaz payslip download process
अगर आपके पास हमराज लॉगिन आईडी और पासवर्ड मौजूद है तो अब आप हमराज पे स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- पे स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले Hamraaz web portal या हमराज एप्लीकेशन को ओपन करें।
- इसके बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब आपके सामने एक नया इंटरफेस आ जाएगा जहां पर आपको अपना पे स्लिप डाउनलोड करने का विकल्प लिख जाएगा।
- यहां पर आप जिस महीने का भी पे स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करके सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आप अपना पे स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Hamraaz App Downloading Issue “404 Page Not Found”
वर्तमान में हमराज ऐप को डाउनलोड करने में कुछ लोगों को समस्या आ रही है क्योंकि हाल ही में हमराज ऐप को डाउनलोड करने की लिंक चेंज हो चुकी है ऐसे में अगर आप पुराने लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपको 404 error दिखाई देगा। हमराज ऐप की आधिकारिक वेबसाइट hamraazmp8.gov.in है और यहां पर आपको हमराज ऐप को डाउनलोड करने का लिंक तो मिलेगा लेकिन जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने error 404 दिखाई देगा।
अगर आपको भी यह समस्या आ रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमराज ऐप को डाउनलोड करने की लिंक बदल गई है और नई लिंक apps.mgov.gov.in है जिसके द्वारा आप आसानी से हमराज एप डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ समय पहले विभाग द्वारा नया लिंक जारी किया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से हमराज एप के किसी भी वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं।
Hamraaz App Password Reset
कई बार ऐसा होता है कि हम पासवर्ड बनाने के बाद भूल जाते हैं और हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी हमराज एप्लीकेशन का पासवर्ड भूल गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके हमराज एप्लीकेशन का पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं। यहां पर हमने हमराज एप फॉरगेट पासवर्ड के बारे में पूरी जानकारी दी है जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।
- पासवर्ड रिसेट करने के लिए सबसे पहले अपना ब्राउज़र ओपन करें।
- इसके बाद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://hamraazmp8.gov.in/Default.aspx पर विजिट करें।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर आपको ग्रीन कलर में फॉरगेट पासवर्ड का लिंक मिल जाएगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- पैन कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आपको हम पर कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसके बाद आपसे कुछ Security Question पूछे जाएंगे जो रजिस्ट्रेशन के समय आपसे पूछा गया था।
- इन प्रश्नों का जवाब देने के बाद आपको न्यू पासवर्ड क्रिएट पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करके आप अपने अनुसार कोई भी नया पासवर्ड बना सकते हैं।
Hamraaz App Password Type
हमारे पर पासवर्ड बनाते समय आपको एक ऐसा पासवर्ड बनाना चाहिए जो आपको याद भी रहे और आसान भी ना रहे क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आसान पासवर्ड होने पर कुछ लोगों को आपका पासवर्ड मालूम हो जाता है और वह आपके अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर हमने हमराज एप पर पासवर्ड बनाने की विधि के बारे में बताया है।
- First Choose any Capital Letter (A, B, C, D.. etc)
- Next choose any small letter ( a, b, c, d, …etc)
- Next choose any Numeric Number (1, 2, 3, 4, …etc)
- Next choose any special character (@, $, #, ^….etc)
- Examples : Ab83782#, Ram8732$@, Army35752#4@ etc.
Note: These is only example passwords, do not use these password for your account. You can choose a password according to you.
Important Links | |
Personal Login | Click Here |
Sign Up | Click Here |
Admin Login | Click Here |
Forget Password | Click Here |
MSeva App Store | Click Here |
Home page | Click Here |
Conclusion
इस लेख में हमने हमराज एप्लीकेशन एवं हमराज वेब पोर्टल से संबंधित सभी जानकारियां दी है। यह जानकारियां उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो भारतीय सेना में सैनिक के रूप में कार्यरत हैं एवं अपनी सैलरी संबंधित जानकारियां पाना चाहते हैं। अगर आपको हम आज एप्लीकेशन या हमराज वेब पोर्टल से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं।
Read also – बीएसएफ में इन पदों पर जारी हुई बंपर भर्तियां जाने आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
FAQ: Hamraaz App
हमराज एप क्या है?
यह एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसकी मदद से भारतीय सेना के जवान अपनी सैलरी संबंधित जानकारियां आसानी से पा सकते हैं एवं सभी विवरण चेक कर सकते हैं।
हमराज एप को किसके लिए बनाया गया है?
इस एप्लीकेशन को भारतीय सेना के सैनिकों के लिए बनाया गया है।
हमराज़ पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
हमराज़ पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट http://hamraazmp8.gov.in/ है।