Nari Samman Yojana form: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वहां के नागरिकों के लिए समय-समय पर कई प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की जाती है जिससे सभी वर्ग के नागरिकों को लाभ मिलता है। हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा भी एक ऐसे ही योजना की शुरुआत की गई है जो महिलाओं के लिए बहुत ही मददगार साबित होगी। इस योजना को महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी महिलाओं को प्रति महीना ₹2000 की राशि दी जाएगी जिसके तहत ₹500 गैस सिलेंडर के लिए एवं 1500 रुपए घरेलू खर्च के लिए दिया जाएगा।
अगर आप मध्य प्रदेश के नागरिक हैं तो आप जानते होंगे कि कुछ समय पहले ही मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी जिसके द्वारा वर्तमान में वहां की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है। लाडली बहना योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी और इस योजना के तहत 25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन लिए गए थे।
बीजेपी सरकार की लाडली बहना योजना की सफलता को देखते हुए कांग्रेस सरकार ने भी इसी योजना से मिलती-जुलती नारी सम्मान योजना की शुरुआत की है जिसके द्वारा महिलाओं को ₹2000 प्रति महीना कांग्रेस सरकार द्वारा लाभुकों की सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। इस योजना की शुरुआत 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा के परासिया विधानसभा से की जाएगी। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के हर एक विधानसभा क्षेत्र से न्यूनतम 50000 आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। इस लेख में हम नारी सम्मान योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे एवं Nari Samman Yojana form Download करने की प्रक्रिया के बारे में भी पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।
Nari Samman Yojana Highlights | |
योजना का नाम | Nari Samman Yojana |
किसके द्वारा शुरू की गई | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आवेदन की शुरुआत | 09 मई 2023 |
लाभ की राशि | 2000 रूपये प्रति महिना |
कब से लाभ मिलेगा | विधानसभा चुनाव के बाद |
Nari Samman Yojana form
नारी सम्मान योजना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा शुरू की गई है। यह एक ऐसी योजना है जिसके द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा प्रति महीने ₹2000 की राशि दी जाएगी। इस राशि में ₹500 घरेलू सिलेंडर के लिए एवं 1500 रुपए घरेलू खर्च के लिए होगा। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना है जब किसी विपक्षी पार्टी द्वारा किसी योजना की शुरुआत की गई हो।
इस योजना को शुरू करने का कांग्रेस सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस योजना की शुरूआत करने के कांग्रेस सरकार को ज्यादा से ज्यादा महिला वोटर को अपनी ओर आकर्षित करने की उम्मीद है। नारी सम्मान योजना के तहत जो महिलाएं आवेदन करना चाहती है वह 9 मई 2023 से आवेदन कर सकती है। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए नारी सम्मान योजना फॉर्म जारी की गई है जिसका लिंक इस आर्टिकल में दिया गया है।
मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना को शुरू करने का उद्देश्य
नारी सम्मान योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा किया गया है और इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि वहां की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। इसके तहत सरकार द्वारा प्रति महीना महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी एवं ₹500 घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत कुल ₹2000 की राशि महिलाओं के बैंक खाते में दी जाएगी। इस योजना के तहत प्राप्त राशि के द्वारा महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती है एवं बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपना घर चला सकती है।
मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लाभ
यहां पर हमने मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना से जुड़ी कुछ मुख्य लाभ के बारे में बताया है।
- मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा किया गया है और इस योजना को महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए किया गया है।
- इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में प्रति महीना ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी एवं ₹500 अलग से घरेलू गैस सिलेंडर के लिए दिया जाएगा।
- इस योजना की राशि महिलाओं के सीधे बैंक खाते में दी जाएगी जिसके तहत उन्हें योजना की राशि मिलने में कोई भी समस्या और धोखाधड़ी नहीं होगी।
- मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2023 से शुरू हो जाएगी।
- इस योजना के तहत एक विधानसभा में न्यूनतम 50000 आवेदन लिए जायेंगे।
- जो महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरेगी उन महिलाओं को कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद फिर से रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी।
- इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं को ऑफलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन करना होगा।
- मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना की शुरुआत होने के बाद महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो जाएगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के बाद महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिल सकता है।
नारी सम्मान योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता
अब तक आप इस योजना के बारे में जान चुके होंगे तो अब हम आपको बताते हैं कि अगर आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके पास क्या क्या पात्रता होनी चाहिए।
- मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले महिलाओं का मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कोई भी आयु सीमा तय नहीं की गई है।
- इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर महिला वर्ग को दिया जाएगा।
- मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं के पास इस योजना से जुड़े सभी दस्तावेज जैसे समग्र आईडी, आधार कार्ड, एवं राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिलाओं का बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना चाहिए।
MP Nari Samman Yojana लिए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
अगर आप मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं तो आवेदन करते समय आपको निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी जब आपके पास मौजूद होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
Nari Samman Yojana form pdf download
मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के साथ आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को आवेदन फॉर्म की आवश्यकता होगी। यहां पर Nari Samman Yojana form PDF download करने का लिंक दिया गया है जिसके तहत आप आसानी से इस फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
- मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना बहुत आसान है। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल या कंप्यूटर में आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आप इस फोरम को पीडीएफ के रूप में सेव कर सकते हैं या डाउनलोड करके प्रिंट आउट कर सकते हैं।
Nari Samman Yojana के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
यहां पर नारी सम्मान योजना के तहत आवेदन करने की पूरी जानकारी दी गई है जिसे फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
पहला तरीका
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए से पहले महिलाओं को Nari Samman Yojana form Pdf डाउनलोड करना होगा।
- डाउनलोड करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म इस तरह खुल जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म को प्रिंट आउट करना होगा।
- प्रिंट आउट करने के बाद फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- फॉर्मल दस्तावेजों को पूरा करने के बाद आपको नजदीकी संबंधित कार्यालय में जाकर फॉर्म और दस्तावेज को जमा करना होगा।
- इस पूरी प्रक्रिया के बाद आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
दूसरा तरीका
इस योजना को शुरू करने के बाद कांग्रेस सरकार ने कहा था कि जो महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि सरकार द्वारा घर-घर जाकर इस योजना के तहत आवेदन लिया जाएगा एवं जगह-जगह कैंप लगाकर भी इस योजना के तहत आवेदन लिया जाएगा। आप दोनों में से किसी तरीके से भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
Read also – Apke Dwar ayushman
निष्कर्ष
इस लेख में हमने नारी सम्मान योजना के बारे में पूरी जानकारी दी है एवं Nari Samman Yojana form Pdf डाउनलोड करने का लिंक भी दिया है जिसके द्वारा आप आसानी से सॉन्ग डाउनलोड कर सकते हैं एवं आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस योजना से जुड़ी कोई अन्य जानकारी पाना चाहते हैं तो नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं जिसका जवाब आपको तुरंत दिया जाएगा।
Read other Schemes – Click Here
FAQ:
Q. – नारी सम्मान योजना क्या है?
नारी सम्मान योजना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जिसके द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को प्रति महीना ₹2000 की राशि दी जाएगी जिसका इस्तेमाल हुआ घरेलू खर्च एवं गैस सिलेंडर के लिए कर सकती है।
Q.- नारी सम्मान योजना को शुरू करने का क्या उद्देश्य है?
इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो एवं सशक्त बनाया जाए।
Q.- नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2023 से शुरू हो जाएगी।