Paymanager: राजस्थान सरकार द्वारा वहां के नागरिकों के लिए कई ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की गई है जिसके द्वारा वहां के नागरिकों को कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त हुई है। हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा वहां के सरकारी कर्मचारियो की सैलरी संबंधित सुविधाओं के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसका नाम Paymanager राजस्थान पोर्टल है। इस पोर्टल को नेशनल इनफार्मेशन सेंटर के माध्यम से बनाया गया है।
Paymanager 2 raj nic in की मदद से राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी संबंधित सुविधाओं जैसे सैलरी की जानकारी, कटौती, इनकम टैक्स, पेंशन एवं अवकाश विवरण से जुड़ी जानकारियां आसानी से इस पोर्टल के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल की शुरुआत होने से राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बहुत ही फायदा मिला है।
पे मैनेजर पोर्टल को राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी संबंधित सुविधाओं के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल का इस्तेमाल सिर्फ कर्मचारी कर्मचारी ही कर सकते हैं अन्य कोई व्यक्ति इस पोर्टल से कोई भी लाभ प्राप्त नहीं कर सकता है। अगर आप राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारी हैं और आप पे मैनेजर पोर्टल के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में अंत तक बने रहें क्योंकि इस आर्टिकल में हम Pre Paymanager, Pri Paymanager, paymanager 2 raj nic in, Paymanager Login के बारे में पूरी जानकारी है विस्तृत रूप से देने वाले हैं।
Overview | |
पोर्टल का नाम | Paymanager 2 raj nic in |
राज्य का नाम | राजस्थान |
विभाग का नाम | वित विभाग |
पोर्टल का उद्देश्य | राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को सैलरी संबंधित सुविधाएं प्रदान करना |
किसको लाभ मिलेगा | राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को |
आधिकारिक वेबसाईट | paymanager.raj.nic.in |
Paymanager Portal 2023
पेमैनेजर राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल है जिसकी मदद से राजस्थान राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी संबंधित सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल को राजस्थान सरकार द्वारा वहां के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी संबंधित सुविधाएं जैसे सैलरी का विवरण, कटौती, इनकम टैक्स एवं पेंशन से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने के लिए विकसित की गई है। इस पोर्टल के द्वारा राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारी घर बैठे ही अपनी सैलरी का विवरण एवं सैलरी स्लिप देख सकते हैं। इसके अलावा वार्षिक GA 55 विवरण डाउनलोड कर सकते हैं।
इस पोर्टल को इस्तेमाल करने के लिए सभी सरकारी कर्मचारियों को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। एक बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह इस पोर्टल पर मौजूद सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पेमैनेजर पोर्टल पर सभी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का विवरण विस्तार पूर्वक दिया जाता है एवं वह अपनी सैलरी स्लिप कभी भी देख या डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोर्टल के द्वारा सभी सरकारी कर्मचारियों को अपनी सैलरी संबंधित जानकारियां एक ही पोर्टल पर मिल जाती है जिससे उन्हें अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग-अलग पोर्टल का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
Pri Paymanager
Pri Paymanager, Paymanager का ही एक हिस्सा है जिसका इस्तेमाल राजस्थान राज्य के पंचायत क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए किया जाता है। यह पोर्टल भी पेमैनेजर जैसा ही कार्य करता है लेकिन इसका इस्तेमाल पंचायती राज के कर्मचारी करते हैं। Pre Paymanager की आधिकारिक वेबसाइट https://pripaymanager.rajasthan.gov.in/ है।
Paymanager पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य
पे मैनेजर पोर्टल को शुरू करने का राजस्थान सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि राजस्थान के सभी सरकारी कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लिप, लोन, पेंशन एवं उनकी सैलरी से जुड़ी अन्य जानकारियां आसानी से एक ही पोर्टल पर प्राप्त हो सके। इन सभी जानकारियों को सभी सरकारी कर्मचारी आसानी से घर बैठे कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर कोई कर्मचारी अतिरिक्त छुट्टी के लिए अर्जी देना चाहता है तो इस पोर्टल के द्वारा वह आसानी से यह सुविधा प्राप्त कर सकता है।
कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि सरकारी कर्मचारियों को सैलरी तो मिल जाती है लेकिन उनकी सैलरी स्लिप समय से नहीं मिल पाती है जिससे उन्हें सैलरी से संबंधित जानकारियां जैसे पेंशन फंड में कितना पैसा गया, कितना टैक्स कटा यह सभी जानकारियां चेक करने में बहुत समस्या आती है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया है ताकि सभी सरकारी कर्मचारियों को सैलरी संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सके।
पेमैनेजर राजस्थान पोर्टल के मुख्य लाभ
पे मैनेजर पोर्टल को शुरू करने से राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अनेकों प्रकार के लाभ मिले हैं जिनमें से कुछ मुख्य लाभ के बारे में यहां पर बताया गया है।
- इस पोर्टल की मदद से सभी सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी से जुड़ी सभी जानकारियां ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते हैं।
- पेमैनेजर पोर्टल के द्वारा सभी सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी का विवरण, भत्ता, टैक्स कटौती एवं पेंशन से जुड़ी सभी गतिविधियों आसानी से चेक कर सकते हैं।
- सैलरी मिलने के बाद सभी कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप इस पोर्टल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस पोर्टल के द्वारा सभी सरकारी कर्मचारी GA 55 भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- पेमैनेजर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बहुत ही आसान है जिसे कोई भी व्यक्ति घर बैठे कर सकता है।
- इस पोर्टल के द्वारा आप अपनी सैलरी से जुड़ी जानकारियां कभी भी चेक कर सकते हैं एवं सैलरी स्लिप डाउनलोड या प्रिंट आउट कर सकते हैं।
- राजस्थान राज्य के सभी कर्मचारी पेमैनेजर पोर्टल पर एचओडी रजिस्ट्रेशन, बैंक रजिस्ट्रेशन, IFMS सर्कुलर इत्यादि लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Pre Paymanager Bank Registration
अगर आप राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारी हैं एवं पेमैनेजर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां पर हमने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है इसे फॉलो करके आप भी पे मैनेजर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- पेमैनेजर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको पे मैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज खुलने के बाद वहां पर आपको लॉगइन विकल्प के नीचे Bank Registration का विकल्प मिलेगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में अपने सभी विवरण जैसे First Name, Last Name और User Name दर्ज करना होगा।
- इन सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद Check Availability के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको ट्रेजरी और बैंक में से किसी एक विषय पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको Treasury/Bank Code और Sub Treasury Code का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना Address, Email, Phone No., Office Name, Password, Confirm Password और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इन सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको Verify Contact के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप ऊपर दी गई है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से पेमैनेजर पोर्टल पर बैंक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Pri Paymanager HOD Registration
- अगर आप Paymanager पोर्टल पर HOD Registration के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां पर पूरी जानकारी दी गई है।
- पेमैनेजर एच डी रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको Paymnager की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको दाहिनी तरफ HOD Registration का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करनी होगी।
- इन सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको नीचे जो बॉक्स दिखाई देंगे जिनमें आप ओटीपी दर्ज कर या DSC सर्टिफिकेट चेक कर HOD Registration कर सकते हैं।
Paymanager 2 raj nic in Login
अगर आपने पे मैनेजर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है तो अब आप इस पोर्टल पर लॉगिन करके सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर लॉगइन करने के ही बारे में यहां पर जानकारी दी गई है।
- पेमैनेजर लॉगइन के लिए सबसे पहले आपको पे मैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विज़िट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको लॉगइन का विकल्प दिखाई देगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अब आपको नीचे दिया गया captcha code भरना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करते ही आपकी लॉगइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Paymanager Salary Slip Download
पे मैनेजर पोर्टल के द्वारा सैलेरी स्लिप डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। आप यहां पर दी गई जानकारियों को फॉलो करके आसानी से अपना सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको पे मैनेजर की अधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको लॉगइन का विकल्प दिखाई देगा।
- यहां पर आपको अपना लॉगइन विवरण जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना होगा और आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा।
- लॉगइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आप को सैलरी स्लिप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको यहां पर मांगी गई सभी जानकारियां जैसे महीना, वर्ष इत्यादि का चयन करना होगा।
- सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करते ही आपकी जानकारी के अनुसार सैलरी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब आप सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंटआउट भी कर सकते हैं।
Paymanager Password Reset
अगर आप पेमैनेजर पोर्टल का पासवर्ड भूल गए हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।
- पासवर्ड रीसेट करने के लिए सबसे पहले आपको पे मैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर वेट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद लॉगइन सेक्शन में आपको फॉरगेट पासवर्ड का विकल्प मिलेगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको यहां पर मांगी गई सभी जानकारियां जैसे Employee Id, Bank Account Number, जन्मतिथि एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद Send OTP विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करते ही आप के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे वहां पर बने बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- अब आपको Submit Details के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- नया पेज खुलने के बाद आपको एक नया पासवर्ड बनाना होगा।
- अब आपको नीचे दिए गए कंफर्म विकल्प पर क्लिक करना होगा और आपका पासवर्ड रिसेट हो जाएगा।
Pamanager कर्मचारी विवरण ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
अगर आप Paymanager App Download करना चाहते हैं तो यहां पर हमने डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में बताया है जिसे फॉलो करके आप आसानी से Paymanager App Download कर सकते हैं।
- Paymanager App Download करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
- प्ले स्टोर ओपन होने के बाद दिए गए सर्च बॉक्स में Paymanager टाइप करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने इस तरह इंटरफ़ेस खुल कर आ जाएगा।
- अब आपको दिए गए इंस्टॉल बटन पर क्लिक करना होगा और पे मैनेजर एप इंस्टॉल हो जाएगा।
- इसके बाद आप इस ऐप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या अगर रजिस्टर्ड है तो लॉगिन करके कर्मचारी विवरण देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Hamraaz Payslip Download
पेमैनेजर पोर्टल पर GA 55 एम्पलाई डीटेल्स चेक करने की प्रक्रिया
अगर आप पे मैनेजर पोर्टल पर GA 55 एम्पलाई डिटेल चेक करना चाहते हैं तो यहां पर दिए गए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- GA 55 एम्पलाई डिटेल चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पे मैनेजर की अधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।
- यहां पर क्लिक करते हैं आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको लॉगइन सेक्शन में अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लेना होगा।
- लॉगइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके सामने कई विकल्प दिखाई देंगे जिनमें से आपको Employee Report पर क्लिक करना है।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे जिनमें से आपको GA 55 Employee Detail पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको यहां पर मांगी गई सभी जानकारियां जैसे कर्मचारी का नाम , वित्तीय वर्ष का चुनाव करना होगा।
- इसके अलावा आपको estimated या not estimated विकल्प में से किसी एक का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद आप इसे PDF या Excel format में डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस तरह अब ऊपर दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से GA 55 Employee Detail को डाउनलोड कर सकते हैं।
Conclusion
इस लेख में हमने पेमैनेजर पोर्टल से संबंधित सभी जानकारियां विस्तृत रूप से दी है। हम आशा करते हैं कि आपको Paymanager Pre से जुड़ी सभी जानकारियां इस आर्टिकल में आसानी से मिल गई होगी। अगर आपको इस लेख से जुड़ी कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि उन्हें भी इस फोटो के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके।
FAQ
Q. – Paymanager Pre क्या है?
पेमैनेजर पोर्टल राजस्थान शुरू की गई एक ऐसी पोर्टल है जिसके द्वारा राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारी अपने सैलरी से जुड़ी सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Q. – Paymanager Pri का इस्तेमाल आम नागरिक कर सकते हैं या नहीं?
नहीं, क्योंकि यह पोर्टल सिर्फ राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए है। आम व्यक्तियों के लिए इस पोर्टल पर कोई भी सुविधा नहीं दी गई है।
Q. – पेमैनेजर पोर्टल के अधिकारी वेबसाइट क्या है?
पे मैनेजर पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट https://paymanager.rajasthan.gov.in/ है।