Shala Darpan Portal: राजस्थान सरकार द्वारा समय-समय पर वहां के नागरिकों की सुविधाओं के लिए कई प्रकार की सेवाओं की शुरुआत की जाती है जिससे वहां के नागरिकों को फायदा मिलता है। राजस्थान सरकार द्वारा वर्तमान में कई प्रकार की सेवाएं एवं पोर्टल जैसे SSO, जन सूचना पोर्टल, Rajssp एवं Shala Darpan Portal जैसी कई सुविधाएं दी जा रही है।
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई Shala Darpan Portal लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। शाला दर्पण राजस्थान मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया एक बेहतरीन पोर्टल है। आपने अक्सर देखा होगा कि अगर आपके बच्चे किसी स्कूल में पढ़ते हैं तो उनके परफॉर्मेंस को पता करने के लिए हमें समय-समय पर स्कूल प्रशासन द्वारा बुलाया जाता है या हमें खुद कभी-कभी स्कूल जाना पड़ता है।
राजस्थान सरकार द्वारा इन समस्याओं को देखते हुए साल दर्पण पोर्टल की शुरूआत की गई है ताकि इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सके और बच्चों के माता-पिता शाला दर्पण पोर्टल की मदद से घर बैठे ही अपने बच्चों के परफॉर्मेंस की जानकारी पा सकें एवं बच्चों से जुड़ी अन्य जानकारियां भी घर बैठे ही पा सके।
वर्तमान में Shala Darpan Portal की मदद से लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें शाला दर्पण पोर्टल के बारे में जानकारी नहीं है या कम जानकारी है। अगर आप शाला दर्शन पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो इस लेख में अंत तक बनी रहे क्योंकि इस लेख में हम शाला दर्पण पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे Shala Darpan School Login, Staff Login, School Search एवं बच्चों से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में जानेंगे।
Shala Darpan Portal
शाला दर्पण पोर्टल की शुरूआत 5 जून 2015 को राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा की गई है। इस पोर्टल की शुरूआत बच्चों एवं उनके माता-पिता तक शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां पहुंचाने के लिए की गई है। शाला दर्पण पोर्टल पर जितने भी स्कूल मौजूद हैं उनसे संबंधित सभी जानकारियां घर बैठे सभी लोग प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से सूचना एवं प्रौद्योगिकी को भी जोड़ कर रखा जाएगा। शाला दर्पण पोर्टल में यह सुविधा भी है कि आप शिक्षकों का पूरा बायोडाटा देख सकते हैं।
Shala Darpan Portal को NIC राजस्थान तकनीक पर बनाया गया है एवं इस पोर्टल में स्कूल, स्टूडेंट, स्टाफ की पोस्ट, सब्जेक्ट से संबंधित सूची तैयार की गई है। इस पोर्टल पर सभी स्कूलों, छात्र, शिक्षक, स्कूल के सभी कर्मचारी एवं शिक्षा से संबंधित सभी जानकारियां समय-समय पर अपडेट की जाती है। इस पोर्टल की मदद से कोई भी नागरिक आसानी से घर बैठे शिक्षा से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकता है।
शाला दर्पण पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य
शाला दर्पण पोर्टल को शुरू करने का राजस्थान सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता हो एवं शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही पोर्टल पर मौजूद हो। इस पोर्टल का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों छात्रों एवं अभिभावकों के लिए राज्य में शिक्षा से संबंधित जानकारी को आसानी से एक्सेस करने एवं साझा करने के लिए एक डिजिटल परिस्थितिकी तंत्र बनाना है। इसके अलावा इस पोर्टल को शुरू करने का एक और उद्देश्य है कि शिक्षा से जुड़ी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए किसी भी नागरिक को कहीं भी जाने की आवश्यकता ना हो।
शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध मुख्य सेवाएं
Shala Darpan Portal को शुरुआत करने के बाद इस पोर्टल पर कई सेवाएं उपलब्ध कराई गई है जिन से नागरिकों को फायदा मिलता है। यहां पर हमने कुछ मुख्य सेवाओं के बारे में वर्णन किया है।
छात्र संबंधित सूचना: इस पोर्टल की मदद से छात्र एवं उनके माता-पिता उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड उपस्थिति एवं बच्चों से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
स्कूल की जानकारी: शाला दर्पण पोर्टल की मदद से राज्य के सभी स्कूलों से संबंधित जानकारी जैसे स्कूल का नाम, स्थान, संपर्क विवरण, सेवाएं एवं बुनियादी ढांचा की सुविधाएं दी जाती है।
शिक्षक सूचना: शाला दर्पण पोर्टल की मदद से आप शिक्षकों का विवरण भी पता कर सकते हैं। इस पोर्टल पर सभी शिक्षकों का बायोडाटा उपलब्ध होता है एवं उनका व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, एवं उनके व्यवहार के बारे में भी पूरी जानकारियां उपलब्ध होती है।
एडमिशन: शाला दर्पण पोर्टल की मदद से सभी छात्र एवं उनके अभिभावक राज्य के विभिन्न स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ट्रांसफर सर्टिफिकेट: इस पोर्टल की मदद से सभी छात्र अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट को ऑनलाइन डाउनलोड एवं प्रिंट आउट कर सकते हैं जिससे उन्हें स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं होती है।
शाला दर्पण पोर्टल पर शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण सुविधाएं
शाला दर्पण पोर्टल पर शिक्षकों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध की गई है। यहां पर हमने इस पोर्टल पर शिक्षकों से जुडी कुछ महत्वपूर्ण सुविधाओं के बारे में बताया है।
- इस पोर्टल पर सभी स्कूल के अध्यापकों के शाला दर्पण स्टाफ विंडो पर एक आईडी बनाई जाती है। इस आईडी में स्कूल से संबंधित शाला दर्पण स्टाफ डिटेल मौजूद होती है।
- इस पोर्टल पर अध्यापकों के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस का भी प्रावधान है।
- अगर कोई अध्यापक अपनी पोस्टिंग और ट्रांसफर के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं तो शाला दर्पण स्टाफ कॉर्नर की मदद से पूरी जानकारी पा सकते हैं।
- इस पोर्टल पर शिक्षकों के सैलरी एवं पेंशन से जुड़ी सभी जानकारियां मौजूद है। सभी शिक्षक शाला दर्पण स्टाफ विंडो लॉगइन करके अपने वेतन और पेंशन से जुड़ी जानकारियां पा सकते हैं।
शाला दर्शन पोर्टल की मदद से स्कूल सर्च करने की प्रक्रिया
अगर आप शाला दर्पण पोर्टल की मदद से स्कूल सर्च करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- स्कूल सर्च करने के लिए सबसे पहले आपको शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- अब यहां पर आपको मीनू सेक्शन में Search School के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर स्कूल सर्च करने के चार विकल्प नजर आएंगे जो नीचे दिया गया है।
- By school selection
- By Shala Darpan id
- By DISE Code
- By Pin code
- इन सभी जानकारियों में से जो भी आपके पास मौजूद हो उनकी विवरण के द्वारा आप स्कूल सर्च कर सकते हैं।
- इनमें से किसी भी जानकारी को दर्ज करने के बाद नीचे दिया गया सर्च बटन पर क्लिक करें और क्लिक करते हैं स्कूल से संबंधित जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
Shala Darpan Login करने की प्रक्रिया
यहां पर शाला दर्पण लोगिन करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
- शाला दर्पण लोगिन करने के लिए सबसे पहले आपको इस पोर्टल के अधिकारीक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको Login पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको यहां पर मांगी गई सभी जानकारियां जैसे यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरना होगा और लॉगइन बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस पूरी प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से शाला दर्पण पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
शाला दर्शन पोर्टल की मदद से स्कूल की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- अगर आप शाला दर्पण पोर्टल की मदद से स्कूल की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां पर दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- स्कूल की जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको शाला दर्पण पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज खुलने के बाद वहां पर आपको Citizen window का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- नया पेज खुलने के बाद आपको बहुत से विकल्प जैसे सर्च स्कूल, स्टूडेंट्स रिपोर्ट, स्टाफ रिपोर्ट इत्यादि विकल्प दिखाई देंगे जिनमें आपको अपनी जानकारी प्राप्त करने से संबंधित विकल्प पर क्लिक करना होगा।
शाला दर्पण पोर्टल की मदद की योजना सर्च करने की प्रक्रिया
शाला दर्पण पोर्टल की मदद से आप योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर शाला दर्पण पोर्टल की मदद से योजना सर्च करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।
- योजना के बारे में जानकारी पाने के लिए सबसे पहले आपको शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको होम पेज पर नागरिक विंडो का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपको मीनू सेक्शन में उपलब्ध “सर्च स्कीम” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको यहां पर कुछ जानकारियों को चयन करना होगा जैसे लिंग, बीपीएल कार्ड एवं अल्पसंख्यक संबंधित जानकारियों को सिलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपको उम्र, कक्षा, जाति एवं परिवार की आय दर्ज करना होगा।
- इन सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको नीचे दिए गए सर्च बटन पर क्लिक करना होगा और आपके सामने जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
Shala Darpan Password Change करने की प्रक्रिया
अगर आप Shala Darpan Password Change करना चाहते हैं या पासवर्ड भूल चुके हैं तो यहां पर दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से अपना नया पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- फॉरगेट पासवर्ड करने के लिए सबसे पहले आपको शाला दर्पण पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा जहां पर लॉग इन सेक्शन में फॉरगेट पासवर्ड का विकल्प नजर आएगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ जानकारियां जैसे Staff Employee Id, Staff Date of Birth, Mobile No. given on ShalaDarpan Portal, Captcha code इत्यादि जानकारियों को दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आप अपने अनुसार एक नया पासवर्ड बना सकते हैं।
Shala Darpan Helpline Number
अगर आप शाला दर्पण पोर्टल की मदद से कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर और हेल्पलाइन ईमेल ऐड्रेस प्रोवाइड किया गया है जिसके द्वारा आप आसानी से इस पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर हेल्पलाइन नंबर और ईमेल एड्रेस दिया गया है।
Helpline Number | 1800-180-6127 |
helpdesk.rajshiksha@rajasthan.gov.in | |
Phone Number | 0141-2700872 |
Address | 603, Vth Floor, Fifth Block, Rajasthan Council of School Education, Shiksha Sankul, JLN Marg, Jaipur Rajasthan 302017. |
यह भी पढ़ें – Hamraaz Payslip Login
Conclusion
इस लेख में हमने शाला दर्शन पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। हम आशा करते हैं कि आपको शाला दर्पण पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारियां इस आर्टिकल में मिल गई होगी। अगर Shala Darpan Portal से जुड़ी कोई अन्य जानकारी पाना चाहते हैं या हमें इस पोर्टल से जुड़ी कोई जानकारी देना चाहते हैं तो आप नीचे दिए कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो आप इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि उन्हें भी इस पोर्टल के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त हो सके।
FAQ
शाला दर्पण पोर्टल क्या है?
शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जिसके द्वारा राजस्थान के सभी छात्र एवं उनके अभिभावक शिक्षा संबंधित सभी जानकारियां घर बैठे पा सकते हैं।
शाला दर्पण पोर्टल की अधिकारी वेबसाइट क्या है?
शाला दर्पण पोर्टल की अधिकारी वेबसाइट Rajshaladarpan.Nic.In है।
शाला दर्पण पोर्टल की हेल्पलाइन नंबर क्या है?
अगर आप इस पोर्टल से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6127 पर संपर्क कर सकते हैं।