SSC CHSL 2023: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हर साल Combined Higher Secondary Examination के लिए नोटिफिकेशन जारी की जाती है। नोटिफिकेशन के अंतर्गत आवेदन करने वाले छात्रों को यह इंतजार रहता है कि हमारा परीक्षा कब से शुरू होगा और उसी अनुसार वह तैयारी में लग जाते हैं। अगर आपने भी SSC CHSL 2023 का फॉर्म भरा होगा तो आपको बेसब्री से परीक्षा तिथि का इंतजार होगा।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 6 फरवरी को ही SSC CHSL Tier 1 का परीक्षा तिथि घोषित किया जा चुका है। इस आर्टिकल में हम SSC CHSL Tier 1 admit card के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तरीके के बारे में भी बताएंगे और एडमिट कार्ड चेक करने का लिंक भी प्रदान करेंगे ताकि आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड चेक कर सके।
SSC CHSL 2023 Tier 1 exam date
एसएससी द्वारा 6 फरवरी 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें एसएससी सीएचएसएल 2023 tier 1 का एग्जाम 9 मार्च 2023 से शुरू होगा और 23 मार्च 2023 को समाप्त हो जाएगा। एसएससी द्वारा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप अपनी परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL admit card 2023
जैसा कि आप जानते हैं कि एसएससी सीएचएसएल का एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होता है और आप ऑनलाइन माध्यम से ही अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं। जो छात्र पहली बार SSC CHSL में आवेदन करते हैं उन्हें एडमिट कार्ड चेक करने के बारे में जानकारी नहीं होती है। अगर आप नहीं जानते हैं तो यहां पर हम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तरीके के बारे में भी बताने वाले हैं।
- यहां पर हम SSC CHSL admit card 2023 चेक करने के बारे में पूरी जानकारी बताने जा रहे हैं ताकि आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड चेक कर सके।
- SSC CHSL Tier 1 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे जिनमें से आपको एडमिट कार्ड का विकल्प पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप एडमिट कार्ड पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एसएससी के सभी क्षेत्रीय वेबसाइट आपके सामने आ जाएंगे जिनमें से आपको उस क्षेत्र के सामने क्लिक करना है जिसमें आपने आवेदन किया है।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Regional website का होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको एडमिट कार्ड का ऑप्शन दिख जाएगा।
- एडमिट कार्ड पर क्लिक करते ही आपके सामने एसएससी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड के लिंक मिल जाएंगे जिनसे आपको CHSL admit card 2023 पर क्लिक करना है।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इंस्ट्रक्शन आ जाएंगे जिन्हें आप पढ़ सकते हैं और पढ़ने के बाद नीचे दिए गए बटन Click here to check status पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अलग-अलग प्रकार से एडमिट कार्ड चेक करने के बारे में विकल्प मिल जाएगा।
- यहां पर आप अपने नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि के द्वारा भी एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं या आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड उपलब्ध है तो आप अपनी इच्छा अनुसार किसी विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा।
- यहां नीचे आपको प्रिंट करने का ऑप्शन मिल जाएगा ताकि आप एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट कर सके।
SSC CHSL 2023 Important date | |
Apply starts from | 06-12-2022 |
Last date | 04-01-2023 |
Correction date | 09-10 January 2023 |
Tier 1 CBT date | 09-21 March 2023 |
Tier II date | Soon |
SSC CHSL 2022 Important links | |
Tier 1 Exam notice | Click Here |
SSC CHSL notification | Click Here |
SSC Official website | Click Here |
Homepage | Click Here |
Join Our Telegram | Click Here |
FAQ: SSC CHSL 2022
Q. 1 – SSC CHSL 2022 में कुल पदों की संख्या कितनी है?
एसएससी सीएचएसएल 2022 नोटिफिकेशन में कुल पदों की संख्या 4500 है।
Q. 2 – SSC CHSL Tier 1 2022 का एग्जाम कब से शुरू होगा?
SSC CHSL Tier 1 2023 का एग्जाम 9 मार्च 2023 से शुरू होगा और 31 मार्च 2023 को समाप्त होगा।
Q. 3 – SSC की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
SSC की ऑफिशल वेबसाइट एसएससी डॉट निक डॉट इन है।
Q. 4- SSC CHSL 2023 का सिलेक्शन प्रोसेस क्या होता है?
एसएससी सीएचएसएल के अंतर्गत अगर आप सिलेक्शन लेना चाहती हैं तो सबसे पहले आपको tier-1 CBT परीक्षा पास करनी होगी उसके बाद आपको डिस्क्रिप्टिव पेपर देना होगा और अंत में टाइपिंग टेस्ट देना होगा। इन सभी चरण को पास करने के बाद आपके अच्छे मार्क्स होने पर आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ जाएगा और आप फाइनल सिलेक्शन पा सकते हैं।