Taf Cop Portal: दोस्तों हम सभी जानते हैं कि जो चीज हमारे लिए जितनी लाभदायक होती है उतनी ही नुकसानदायक भी होती है। ठीक इसी तरह बढ़ती टेक्नोलॉजी हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। आजकल शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करता होगा। वर्तमान में सभी लोगों के पास एक या दो मोबाइल फोन होते हैं एवं उनके पास तीन या चार मोबाइल नंबर जरूर होते हैं।
हमारे देश में मोबाइल नंबर लेने के लिए बहुत ही आसान प्रोसेस होता है जिसे फॉलो करने के बाद हमें कोई भी मोबाइल नंबर तुरंत मिल जाता है। इसी का फायदा उठाकर आजकल कुछ साइबर क्रिमिनल इस तरीके का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और इसके वजह से दिन-ब-दिन फर्जीवाड़ा बढ़ता जा रहा है। भारत सरकार द्वारा इस कड़ी में कई प्रकार की नियम लागू की जाती है लेकिन समय के साथ साथ साइबर क्रिमिनल धोखाधड़ी करने का नया तरीका खोज लेते हैं।
वर्तमान में हमें कोई भी नया सिम कार्ड लेने के लिए हमें आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। जब हमें कोई भी नया सिम कार्ड लेना होता है तो आधार कार्ड के द्वारा टेलीकॉम सेंटर पर जाकर हम आसानी से नया सिम कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। समय के साथ साथ हमें एक से अधिक मोबाइल नंबर की आवश्यकता पड़ती है।
वर्तमान में भारत सरकार के नियमानुसार हम अपने आधार कार्ड के द्वारा अधिकतम 9 सिम कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम कोई नया मोबाइल सिम लेते हैं लेकिन उसे इस्तेमाल नहीं करते हैं और वह धीरे-धीरे निष्क्रिय हो जाता है। इसी का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल आपके सिम कार्ड के द्वारा लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं लेकिन सिम कार्ड आपके नाम पर होने की वजह से आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई होती है।
इसी को देखते हुए भारत सरकार द्वारा Taf Cop Portal की शुरूआत की गई है जिसके द्वारा आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आप के आधार कार्ड पर कितने सिम सक्रिय हैं और अगर आप चाहते हैं कि जिस मोबाइल नंबर का आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं उसे बंद करना है तो यह सुविधा भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। Tafcop Portal पर मौजूद सेवाओं की मदद से आप अपने सिम कार्ड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने सिम कार्ड के साथ होने वाली धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
आजकल कई लोग ऐसे हैं जिन्हें Taf cop Portal के बारे में ज्यादा जानकारी मालूम नहीं है। अगर आप Tafcop Portal के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख में अंत तक बने रहे क्योंकि इस लेख में हम इस पोर्टल से संबंधित सभी जानकारियां विस्तृत रूप से साझा करने वाले हैं।
Taf Cop Portal Overview | |
Article name | Tafcop Portal |
Organization | Department of Telecommunications |
Beneficiary | Citizens of India |
Service | Get Active Mobile Numbers on Your name |
Official Website | http://tafcop.dgtelecom.gov.in |
Taf Cop Portal 2023
Tafcop Portal की शुरूआत Department of Telecommunications के द्वारा किया गया है। इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि भारत के सभी नागरिक उनके नाम पर सक्रिय मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें एवं अपने आधार कार्ड पर सक्रिय मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त कर सके और उसे बंद करने का अनुरोध कर सकें। इस पोर्टल को शुरू करने का एक और उद्देश्य है कि नागरिकों को अपने सभी मोबाइल नंबर के बारे में पर्याप्त जानकारी मिल सके ताकि वह साइबर क्रिमिनल के द्वारा होने वाली धोखाधड़ी से बच सकें।
Tafcop Portal नागरिकों को यह अनुमति प्रदान करता है कि वह इस पोर्टल के द्वारा अपने नाम पर सक्रिय सभी मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त कर सकें एवं जो मोबाइल नंबर उपयोग में नहीं है उसे बंद करने का अनुरोध कर सकें। भारत सरकार द्वारा इस पोर्टल की शुरूआत नागरिकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा को बनाए रखने में मदद करता है।
भारत सरकार द्वारा समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है जिसमें कहा जाता है कि वह अपने आधार कार्ड की जानकारी किसी भी छोटे-मोटे कामों के लिए साझा ना करें।अगर आप इसका इस्तेमाल छोटे-मोटे कामों के लिए करते हैं और अपने आधार कार्ड की जानकारी साझा करते हैं तो साइबर क्रिमिनल इसका फायदा उठाते हैं और आपकी आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर एक्टिव कर लेते हैं और उसका इस्तेमाल फर्जीवाड़ा के लिए करते हैं। ऐसा करने के बाद वह मोबाइल नंबर आपके नाम पर होने की वजह से आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाती है।
Benefits of Taf Cop Portal Gov in
भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए Tafcop Portal की मदद से आजकल भारत के लाखों करोड़ों लोगों को फायदा हो रहा है। यहां पर हमने इस पोर्टल से मिलने वाले कुछ मुख्य लाभ के बारे में जानकारी दी है।
- Taf cop Portal की सबसे बड़ी खासियत है कि अगर आप अपने आईडी पर 9 से अधिक सिम कार्ड लेते हैं तो उसकी जानकारी आपको इस पोर्टल के द्वारा मिल जाती है।
- जिस समय आप 9 से अधिक सिम कार्ड प्राप्त कर चुके होते हैं तो इस पोर्टल के द्वारा आपको एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाती है।
- अगर आप अपने नाम पर 9 सिम कार्ड से अधिक प्राप्त कर लेते हैं तो इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की मदद से अपने सभी नंबर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं जानकारी प्राप्त करने के बाद आप उस सिम कार्ड को बंद करवा सकते हैं जो आपके उपयोग में नहीं है।
- इस पोर्टल पर आपकी आईडी से जुड़ी किसी नंबर को बंद करने का सुविधा उपलब्ध है जिसके अंतर्गत अगर आप सिम कार्ड बंद करने के लिए अनुरोध करते हैं तो आपको एक Reference Number SMS. के माध्यम से दिया जाता है जिसके द्वारा आप उस कनेक्शन की स्थिति जान सकते हैं।
- कई बार ऐसा होता है कि हम अपने आईडी पर कई सिम कार्ड ले लेते हैं लेकिन इस्तेमाल नहीं करने के कारण उसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं होती है लेकिन इस पोर्टल के द्वारा आप उन सभी नंबरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जो आपके आईडी कार्ड द्वारा लिया गया है।
- इस पोर्टल की शुरुआत होने से लाखों लोग साइबर क्रिमिनल के द्वारा किए जाने वाले धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
Know Mobile Number status Using Tafcop Portal
अब हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप इस पोर्टल की मदद से अपने नाम पर कितने सिम एक्टिव है इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। यहां पर Tafcop Portal status check करने की पूरी जानकारी दी गई जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपने नाम पर सक्रिय सभी मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- यह जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको Taf cop Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज खुलने के बाद आपको स्क्रोल करना होगा जहां पर आपको Know Your Mobile Connections का विकल्प लिखेगा जिस पर आप क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया वेब पेज खुल जाएगा जहां पर आप से आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा एवं आपको कैप्चा कोड और ओटीपी दर्ज करना होगा।
- इन सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद लॉगइन बटन पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करते हैं आपके नाम से जारी किए गए सभी मोबाइल नंबर की सूची आ जाएगी।
जरूरी सूचना – Tafcop Portal की शुरुआत भारत सरकार द्वारा कुछ गिने-चुने राज्य में शुरू किया गया है। वर्तमान में यह सुविधा भारत के इन राज्यों आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, मेघालय, जम्मू एंड कश्मीर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, पुदुचेरी, लद्दाख, नागालैंड, त्रिपुरा, चंडीगढ़, एवं राजस्थान में शुरू किया गया है। अगर आप अन्य राज्यों के निवासी हैं तो आपको बता दें कि यह सुविधा जल्द ही भारत के सभी राज्यों में शुरू कर दी जाएगी जिसके बाद आप भी इस पोर्टल का लाभ ले सकते हैं। |
Taf cop Portal के द्वारा रिपोर्ट चेक करने की प्रक्रिया
जब आप इस पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर की सूची प्राप्त कर लेंगे तो अब आप यहां पर उपलब्ध सभी मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं आपके नाम से सक्रिय किसी अनजान मोबाइल नंबर के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी मोबाइल नंबर प्रदर्शित होने के बाद आपके सामने नीचे दिए गए कुछ विकल्प भी होंगे जो आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।
- This is not my number
- Required
- Not required
This is not my number: यहां पर सबसे पहले आपके सामने This is not my number का ऑप्शन दिखाई देगा जिसके अंतर्गत आप उस नंबर का चयन कर सकते हैं जो आपने अपने नाम से नहीं लिया है लेकिन यहां पर प्रदर्शित हो रहा है। ऐसे नंबर पर क्लिक करने के बाद आप इस विकल्प को टिक मार्क करके इसे अपने नाम से हटाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
आपके अनुरोध करने के बाद यह जानकारी दूरसंचार विभाग को भेज दिया जाता है जहां कुछ दिनों के अंदर उस नंबर को निष्क्रिय कर दिया जाएगा एवं आपको एक Reference Number भी दिया जाएगा जिसकी मदद से आप पता लगा सकते हैं कि उस नंबर का स्टेटस क्या है।
Required विकल्प में आप उस नंबर का चयन कर सकते हैं जो आपके नाम से लिया गया है एवं वर्तमान में आप उस नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Not Required: इसके बाद Not required विकल्प में आप उस नंबर का चयन कर सकते हैं जो आपने अपने नाम से लिया तो है लेकिन वर्तमान में आप उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ऐसे नंबरों पर क्लिक करने के बाद आप Not required पर टिक मार्क करके उस नंबर को बंद करने का अनुरोध कर सकते हैं। आपके अनुरोध करने के कुछ दिनों के बाद ही उस नंबर को निष्क्रिय कर दिया जाएगा एवं आपको एक Reference Number भी दिया जाएगा ताकि आप जान सके कि आपका नंबर बंद हुआ है या नहीं।
Know also – IFHRMS Portal
Helpline Number
भारत सरकार द्वारा Tafcop Portal को सभी नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर नागरिकों को यह अधिकार है कि वह अपने मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं अनजान नंबर को बंद करवाने का अधिकार दिया गया है। वर्तमान में इस पोर्टल के लिए कोई भी हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है क्योंकि इस पोर्टल पर सभी सेवाएं नागरिक खुद ही प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको इस पोर्टल से संबंधित कोई आवश्यक जानकारी प्राप्त करनी हो तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।
Conclusion
इस लेख में हमने Taf Cop Portal के बारे में सभी जानकारी विस्तृत रूप से साझा की है एवं यह भी बताया है कि इस पोर्टल की मदद से आप किस तरह अपने नाम पर उपलब्ध सभी मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं उसे बंद करवाने के बारे में भी सभी जानकारियां दी है। हम आशा करते हैं कि आपको Taf Cop Portal से जुड़ी सभी जानकारियां इसलिए मिल गई होगी। अगर आप इस लेख से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं और अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक साझा कर सकते हैं।
FAQ
Q. – Taf Cop Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Taf Cop Portal के आधिकारिक वेबसाइट tafcop.dgtelecom.gov.in है।
Q. – Taf Cop Portal से हमें क्या सुविधाएं मिलती है?
इस पोर्टल के द्वारा आप अपने नाम पर जारी किए गए सभी मोबाइल नंबर की सूची प्राप्त कर सकते हैं एवं सभी अनावश्यक नंबर को इस पोर्टल के द्वारा आसानी से बंद करवा सकते हैं।