UP Board exam: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में साल 2023 में दसवीं और बारहवीं कक्षा के प्रश्न पत्रों का साइज बदल दिया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार प्रश्न पत्रों का साइज बढ़ा दिया गया है। वर्तमान में 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रश्न पत्रों को A4 साइज में दिया जा रहा है जिससे छात्रों को थोड़ी परेशानी हो रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्रों के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार प्रश्न पत्रों का साइज 14 कर दिया गया है। प्रश्न पत्रों का साइज बड़ा होने के कारण छात्रों को थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन प्रश्न पत्रों के बड़ा होने से कुछ छात्रों को सुविधा भी मिली है। यूपी बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें – बिहार में सिविल जजों के पदों पर निकली भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें
यूपी बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए सही लेयर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं जिससे प्रश्न पत्रों में छेड़छाड़ होने पर आसानी से पता लगाया जा सकता है। इससे पहले प्रश्न पत्रों को सिर्फ एक लिफाफे में रखा जाता था लेकिन अब बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्रों को चालकों के अंदर रखा जाता है ताकि प्रश्न पत्रों के साथ छेड़छाड़ करना संभव ना हो।
इसके अलावा बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्रों के रखरखाव के लिए भी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। विद्यालय निरीक्षक और प्रशासन परीक्षा केंद्रों पर रात में भी छापेमारी कर रहे हैं ताकि प्रश्न पत्रों के साथ छेड़छाड़ ना हो सके। वर्तमान में बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्रों के छेड़छाड़ की कोई भी खबर नहीं आई है और ना ही पेपर खबरें आई है।
यूपी बोर्ड द्वारा प्रश्नों के रखरखाव के लिए कड़े लेवल पर इंतजाम के अलावा एक स्ट्रांग रूम भी बनाया गया है और टीम द्वारा समय-समय पर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया जाता है। निरीक्षण टीम रात में जाकर स्ट्रांग रूम की जांच करती है ताकि प्रश्न पत्रों की सील के साथ छेड़छाड़ ना किया जा सके।